थर्टी फर्स्ट की पार्टी के नाम पर दरिंदगी: होटल में नाबालिग को नशा दिया; दुष्कर्म की कोशिश- चार दरिंदे गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं क्षेत्र में थर्टी फर्स्ट की पार्टी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दरिंदगी की साजिश रची गई। एक युवती ने भरोसे में लेकर नाबालिग को होटल बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठे उसके चार दोस्तों ने नशा देकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध करने पर धमकाया, लेकिन पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक नाबालिग की शिकायत पर सिमरन, अंकुश राठौर, जगदीश रत्नावत, हर्षवर्धन वैद्य और बिहारी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि परिचित राजा ने उसे अपनी दोस्त सिमरन के साथ मार्केट जाने का बहाना बनाकर बुलाया।
इसके बाद सिमरन उसे भोजन कराने के नाम पर विष्णुपुरी स्थित एक रेस्टोरेंट ले गई। वहां पहुंचते ही सिमरन के दोस्त, अंकुश राठौर, जगदीश रत्नावत, हर्षवर्धन वैद्य और बिहारी—भी आ गए।
आरोप है कि नाश्ते के साथ बीयर मंगवाई गई। नाबालिग ने जब इंकार किया तो उसे नीबू-पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
कुछ ही देर में उसे चक्कर आने लगे और वह अर्द्धबेहोशी की हालत में पहुंच गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया।
पीड़िता के विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अगले दिन परिजनों के साथ भंवरकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
टीआई राजकुमार यादव के अनुसार सभी आरोपी मूल रूप से मंदसौर के निवासी हैं और इंदौर में पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद वे मंदसौर भाग गए थे, जिन्हें पुलिस टीम ने वहां से पकड़कर ले आई।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!