छोटे-छोटे विवाद को लेकर खून-खराबा: रिश्तों से लेकर पुरानी रंजिश तक चाकू-दरांता चले गालियां और जान से मारने की धमकी के कई मामले दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आपसी विवाद अब महज कहासुनी तक सीमित नहीं रह गए, बल्कि छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं से इसका खुलासा होता है। कहीं पारिवारिक रिश्तों में दरार जानलेवा हमले तक पहुंच गई, तो कहीं पुरानी रंजिश में चाकू से हमला किया गया।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में राहुल वर्दी निवासी गौरी नगर ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी सुधारने रुस्तम का बगीचा गया था, जहां उसका साला रितेश बुंदेला निवासी रुस्तम का बगीचा मिला। उसने उसे घर चलकर चाय पीने की बात कही। इस पर राहुल उसके घर पहुंचा तो रितेश ने अपनी बहन से की लव मैरिज को लेकर गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर रितेश ने दरांते से हमला कर दिया।
इसी तरह जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में आलोक मांगेरिया निवासी जबरन कॉलोनी ने शिकायत की कि उसका परिचित गोविंद वर्मा अपने भाई निलेश वर्मा के साथ आया और पुराने विवाद को लेकर गालियां देने लगा। विरोध किया तो गोविंद ने चाकू से हमला कर दिया।
कहीं शराब पीने, तो कहीं घरेलू विवाद में हमला
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अजय महावीर निवासी आनंद नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी बड़ी सास के साथ बैठकर शराब पी रहा था। बातचीत के दौरान उसका साला हरीश आया और गालियां देने लगा। मना करने पर हरीश ने पत्थर से हमला किया और जान से खत्म करने की धमकी दी।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में नरेंद्र राठौड़ निवासी देपालपुर ने पुलिस को बताया वह गायत्री पैराडाइज से जा रहा था, तभी ब्रिज के पास कनाड़िया में रहने वाले पंकज चौहान ने उसकी मोटरसाइकिल से टक्कर लगने का आरोप लगाते हुए गालियां दीं और मारपीट कर घायल कर दिया।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पूजा तिवारी निवासी क्लर्क कॉलोनी ने दर्ज कराई शिकायत में बताया उनके भाई घर पर नहीं थे, तभी भाभी का फोन आया। जब उन्होंने अपने भाई विवेक से सवाल किया तो वह गुस्सा हो गया और उनकी कार पर पत्थर मारकर गालियां देते हुए मारपीट की।
एक अन्य मामले में एक महिला ने पुलिस को बताया वह धीरज नामक युवक को काफी समय से जानती है। हाल ही में मोबाइल पर बात न करने पर धीरज ने गालियां देकर धमकाया कि अगर बात नहीं की तो जान से खत्म कर देगा। सभी मामलों में संबंधित पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!