भागीरथपुरा में निगम के बाद स्वास्थ्य विभाग भी फेल: हर विभाग आंकड़े छिपाने की जादूगरी में अव्वल
KHULASA FIRST
संवाददाता

महामारी की तरह मौतें और बीमारी से अनजान रहा स्वास्थ्य विभाग
इलाज के बजाय छिपाए आंकड़े, 14 की हुई मौत, पुष्टि सिर्फ चंद लोगों की
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीता वर्ष 2025 शहर को ऐसा दर्द दे गया, जिसे कई परिवार पीढ़ियों तक नहीं भुला सकेंगे। सबसे स्वच्छ शहर की अमृत योजना से निकले जहर ने वर्ष 2026 की शुरुआत में ही कई परिवारों के लिए अंधेरा कर दिया।
क्षेत्र में दूषित पानी पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 1400 से अधिक बीमार हैं। शुरुआत में जिसे एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण हादसा’ बताया जा रहा था, वही अब निगम द्वारा ठेके की देरी, प्रशासनिक लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी की विफलता का घातक उदाहरण बन चुका है।
सूत्रों के अनुसार यह त्रासदी टाली जा सकती थी। यह हादसा नहीं, लापरवाही से हुई मौतें थीं। कुलकर्णी नगर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की दूषित पानी पीने के बाद तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह क्षेत्र में ही मजदूरी करता था।
शहर में दूषित पानी से होने वाली यह 14वीं मौत है। देश का ‘सबसे साफ शहर’ कहलाने वाला इंदौर आज एक भयावह सच्चाई से रूबरू है। इलाज मुफ्त करने की घोषणा के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण हर दिन किसी न किसी मरीज की मौत हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम से लेकर कई विभागों में अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी पर इतने भयावह कांड के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से इंदौर ही नहीं, देश का हर नागरिक हैरान है।
स्वास्थ्य विभाग की जादूगरी भी कम नहीं- इस पूरे कांड में जहां अभी तक हर कोई नगर निगम और नर्मदा आपूर्ति विभागों की तरफ उंगली उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर इंदौर का स्वास्थ्य विभाग भी मरीजों की संख्या में कम दिखाने की जादूगरी में शुरू से लगा रहा।
किसी क्षेत्र में एकाएक यदि एक बीमारी के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। तो इसे देखने की जिम्मेदारी शहर के स्वास्थ्य विभाग और सीएमएचओ डॉ, माधव हसानी की टीम की होती है। इसके बाद भी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला सप्ताहभर से जारी था।
लोग बीमार होकर अस्पतालों में पहुंचे, लेकिन अफसरों ने मामला दबाए रखा। बस्ती में सप्ताहभर में 14 मौतें हो गईं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तीन मौतों की पुष्टि डायरिया के कारण होने की पुष्टि की है। उधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की की शुरुआत की।
रिपोर्ट में खुलासा- अमृत नहीं, महीनों से पी रहे थे लोग जहर
सूत्रों के मुताबिक भागीरथपुरा की पुरानी पाइप लाइन बदलने के लिए अगस्त 2025 में ही टेंडर जारी किया गया था, जिसमें गंदे और बदबूदार पानी की शिकायतों का जिक्र था। देरी और कमजोर निगरानी के कारण शहर के कई हिस्सों में सीवेज और पेयजल लाइनें आपस में जुड़ गईं।
खासकर पुराने इलाकों में जैसे भागीरथपुरा। इधर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज और नगर निगम की लैब भेजे गए पानी के सैंपलों की रिपोर्ट गुरुवार को जारी हो गई। इसमें पुष्टि हुई है कि भागीरथपुरा के रहवासी पिछले कई दिनों से ड्रेनेज मिला पानी पी रहे थे।
सोमवार को भागीरथपुरा में बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त के मरीज सामने आने के बाद निगम ने लोगों के घरों से पानी का सैंपल लेकर एमजीएम मेडिकल कालेज और नगर निगम की लैबों में जांच के लिए भेजा था। गुरुवार को इन दोनों जगह से जांच रिपोर्ट आ गई।
दोनों ही जगह इस बात की पुष्टि हुई है कि भागीरथपुरा के रहवासी जिस पानी को नर्मदा जल समझकर पी रहे थे वह दरअसल ड्रेनेज मिला हुआ था। इस पानी में बेक्टेरिया पाए गए हैं। पीना तो दूर यह इस्तेमाल के लायक तक नहीं था।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!