खबर
Top News

‘घंटा’ पत्रकार के बाद ‘घंटा’ प्रशासन: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बाद अटल बिहारी विवि परिषद के सदस्य डॉ. मुकेश मिश्रा का विवादित ‘घंटा’ बयान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जनवरी 2026, 8:24 pm
शेयर करें:
‘घंटा’ पत्रकार के बाद ‘घंटा’ प्रशासन

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों ‘घंटा’ शब्द सियासी बहस का केंद्र बन गया है। सरकार में वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य एवं दंतोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश मिश्रा का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है।

डॉ. मिश्रा ने भोपाल की प्रशासनिक व्यवस्था, पुलिस और यातायात प्रबंधन पर तीखी टिप्पणी करते हुए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उसने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ‘घंटा’ वाले बयान से शुरू हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था कि, इसी कड़ी में डॉ. मुकेश मिश्रा का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आ गया। उन्होंने अपनी पोस्ट में राजधानी की प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार किया है।

डॉ. मिश्रा ने लिखा-’घंटा! जी हां! यहां अफसर, पुलिस प्रशासन, यातायात व्यवस्था सब घंटा ही है! वो भी फोकट में…! हरि नारायण चारी मिश्रा (पुलिस कमिश्नर, भोपाल) भरोसे राजधानी भोपाल…!’ इसके बाद उन्होंने यह भी जोड़ा- ‘ये पोस्ट भी घंटा ही है…!’

डॉ. मिश्रा का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब राजधानी भोपाल में यातायात अव्यवस्था, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर आमजन में पहले से ही असंतोष देखा जा रहा है। हालांकि, जिस भाषा और लहजे में यह टिप्पणी की गई है, उसे लेकर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी संवैधानिक और शैक्षणिक संस्थान से जुड़े पदाधिकारी को सार्वजनिक मंच पर इस तरह की अभद्र और कटु भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, डॉ. मिश्रा की इस टिप्पणी को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि , फिलहाल न तो प्रशासनिक स्तर पर और न ही विश्वविद्यालय की ओर से इस बयान को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

मंत्री विजयवर्गीय ने क्या कहा था?
गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीला पानी पीने से 10 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार होने की घटना को लेकर एक टीवी चैनल के संवाददाता ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया था।

इस पर मंत्री नाराज हो गए और संवाददाता से कहा-’क्या फोकट सवाल पूछते हो… घंटा!’ इसी बयान के बाद ‘घंटा’ शब्द प्रदेश की राजनीति में विवाद का रूप ले चुका है, जो अब सत्ता, प्रशासन और मर्यादा, तीनों पर सवाल खड़े कर रहा है।

वरिष्ठता बनाम नेतृत्व, सत्ता के भीतर की असहजता
मप्र की राजनीति में इन दिनों सत्ता के भीतर वरिष्ठता और नेतृत्व को लेकर एक अंदरूनी असहजता की चर्चा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय तक संगठन और सरकार में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे हैं। उनका अनुभव, राजनीतिक पकड़ और प्रशासनिक समझ निर्विवाद मानी जाती है।

इसके विपरीत, डॉ. मोहन यादव अपेक्षाकृत नए चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री पद पर आए हैं और अपनी स्वतंत्र कार्यशैली स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। विजयवर्गीय के हालिया बयान सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर निशाना नहीं साधते, लेकिन उनके शब्दों और लहजे में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर असंतोष साफ झलकता है।

उनके बयानों को नेतृत्व के प्रति परोक्ष असहमति के रूप में देखा जा रहा है। उनके व्यवहार से लगता है कि आंतरिक रूप से वे डॉ. मोहन यादव को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

विजयवर्गीय के विवादित बयान
कैबिनेट गठन के बाद विजयवर्गीय ने कहा था कि, ‘सरकार अनुभव से चलती है, केवल कुर्सी से नहीं।’ इस बयान को मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के रूप में देखा गया।

विभिन्न मंचों से उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष जताया। चूंकि कानून-व्यवस्था और प्रशासन सीधे मुख्यमंत्री के अधीन आते हैं, इसलिए इन टिप्पणियों को मुख्यमंत्री पर परोक्ष सवाल माना गया।

हाल ही में इंदौर में जहरीला पानी पीने से मौतों के मामले में सवाल पूछने पर पत्रकार से ‘फोकट सवाल… घंटा!’ जैसी टिप्पणी ने सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 5 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 5 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 5 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 5 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 6 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 6 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 6 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 6 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 6 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 6 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 6 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 6 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 6 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 6 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 6 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 7 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 7 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!