नगर निगम ने तैयार की 97 शिकायतकर्ताओं की सूची: निगम में बार-बार आरटीआई लगाने वाले और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
नगर निगम के विभिन्न विभागों में आरटीआई लगाकर व सीएम हेल्पलाइन से जानकारी मंागने वाले 97 आवेदकों की सूची बनाई गई है। इन शिकायतकर्ताओं का ब्यौरा शासन को पहुंचा दिया गया है। इसके चलते अब शासन इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय ले सकता है। शासन ने एक पत्र जारी कर नगर निगम से जानकारी मांगी थी कि ऐसे कितने शिकायतकर्ता है जो जानबूझकर बार-बार आरटीआई लगाते हैं और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करते हैं। बार-बार व लगातार शिकायत करने वालों की सूची तैयार की जाए।
इसके चलते निगम ने एक जनवरी से सितंबर माह तक निगम के विभिन्न विभागों में आरटीआई लगाकर जानकारी मागने वालों और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वालों की सूची तैयार की है। इस सूची में करीब 97 शिकायतकर्ताओं के नाम शामिल है। जो कई मामलों की जानकारी लेने के लिए आवेदन लगाते हैं। निगम के मुताबिक तैयार की गई सूची शासन को पहुंचा दी है अब शासन तय करेगा कि ऐसे आवेदनकर्ता जो बार-बार आवेदन कर कई मामलों की जानकारी मांगते हैं उनके खिलाफ कैसी कार्रवाई की जाए।
कार्रवाई तय नहीं
सूत्रों की माने तो सीएम हेल्पलाइन और आरटीआई का दुरुपयोग कर निजी हित साधने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की रुपरेखा शासन स्तर पर तय की जा रही है। ऐसे शिकायतकर्ताओं पर जल्द ही नकेल कसी जा सकेगी। गौरतलब है कि कई मामलों में खुलासा हुआ है कि पहले आरटीआई से जानकारी निकाली गई उसके बाद उसे सार्वजनिक कर अफसर पर दबाब बनाया गया, लेकिन अब शासन ऐसे शिकायतकर्ताओं के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई शुरू कर सकती है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!