पीएम आवास की एएचपी योजना में नपा को मिली 800 फ्लैट बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति
Khulasa First
संवाददाता

बिरलाग्राम की बस्ती को मिल सकती है राहत
पट्टे बांटने के लिए दल करेगा सर्वे
मल्टी के लिए लगभग 40 एकड़ की जरुरत
खुलासा फर्स्ट, नागदा।
बिरलाग्राम की बस्ती के लिए राहत भरी खबर है। पीएम आवास योजना में एएचपी के तहत नपा को 800 फ्लैट बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द मल्टी बनेगी। जिसमें बिरलाग्राम बस्ती के परिवारों को प्राथमिकता देकर उन्हें यहां बसाया जाएगा। हितग्राही को लागत मूल्य का 10 प्रतिशत अंशदान देना होगा, जो लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए के करीब आएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 40 आवेदन पीएम आवास की एएचपी योजना में ऑनलाइन हो चुके हैं। जब अधिक आवेदन होंगे तभी यह स्वीकृत हो पाएगी। ऐसे में बिरलाग्राम की बस्ती वासी इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। बिरलाग्राम बस्ती की जनसंख्या लगभग 5 हजार है। जहां तीन पीढ़ी से लोग निवासरत है।
शासन की कई योजना आई, लेकिन इन परिवारों को अब तक स्थाई पट्टे या मकान नहीं मिल पाए है। वजह यहां जमीन ग्रेसिम, रेलवे और बीसीआई की बताई जा रही है, लेकिन पटाक्षेप नहीं हो पाया कि आखिर जमीन किसकी है, क्योंकि अब तक नक्क्षे में बटांकन नहीं हुआ है।
ऐसे में पीएम आवास के तहत एएचपी योजना इस बस्ती के लिए फायदेमंद साबित होगी। श्रमिक वर्ग, निम्न आय वाले जिनकी सालाना आय 12 साल से कम है, उन्हें नपा द्वारा मल्टी में फ्लैट निर्माण कर दिया जाएगा। योजना में नपा नागदा का चयन भी हुआ है।
सर्वे दल का हुआ गठन
जो लोग शासकीय जमीन पर लगभग 5 से अधिक सालों से बसे हुए है और उनके परिवार में किसी के पास भी जमीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे परिवारों को जमीन उपलब्ध कराकर पीएम आवास योजना देने के लिए भी शासन द्वारा सर्वे कराया जा रहा है।
शहर में राजस्व और नपा का एक दल बनाया गया है। जो ऐसे परिवारों को चिंहित करेगा। जिसमें योजना के तहत उन्हें पट्टे देने के बाद आवास योजना में राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएम की घोषणा पर नहीं हुआ अमल
गत वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बादीपूरा क्षेत्र में विधायक की मांग पर पट्टे देने के लिए अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश देकर घोषणा की थी। परंतु यह घोषणा अब तक कागजों में अमल नहीं हुई।
दो स्थानों का होगा चयन
जी प्लस तीन मंजिला इमारत की मल्टी के लिए लगभग 40 एकड़ जमीन की जरुरत होगी। सूत्रों के मुताबिक एक स्थान पर इतनी जमीन उपलब्ध नहीं हो सकती, इसलिए बिरलाग्राम और मंडी क्षेत्र में बनाया जा सकता है।
एक भवन में होंगे 32 फ्लेट
सूत्रों के मुताबिक योजना में एक भवन में 32 फ्लेट का निर्माण करना होगा। प्रत्येक फ्लेट में एक हॉल, एक कमरा, एक कीचन और लेटबॉथ रहेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट में हितग्राही का 10 प्रतिशत अंशदान और नपा का 10 प्रतिशत का अंशदान रहेगा। शेष राशि राज्य और केंद्र सरकार से मिलना है। योजना में अब तक इंदौर, खंडवा में भी मल्टी का निर्माण हो चुका है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!