खबर
टॉप न्यूज

सलूजा ट्रेवल्स की बस में मिली ‘8 पीएम’और‘ऑफिसर्स चॉइस’ की खेप: कीटनाशक दवा के बॉक्स में छिपाकर रखी थी 90 पेटी अवैध शराब

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

15 दिसंबर 2025, 2:49 pm
शेयर करें:

ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, अब अवैध शराब के बॉक्स लोड कराने वाले विशाल ट्रेवल्स संचालक की तलाश

गुजरात के अहमदाबाद पहुंचने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ी, बस भी जब्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर पुलिस ने रविवार देर रात अहमदाबाद भेजी जा रही लाखों की अवैध शराब की खेप पकड़ी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सलूजा ट्रेवल्स की एक खाली बस विजय नगर चौराहा पर रोककर तलाशी ली तो डिक्की में कीटनाशक के बॉक्स में छिपाकर रखी गई चीप रेंज ब्रांड ‘8 पीएम’ और ‘ऑफिसर्स चॉइस’ की 90 पेटी शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने बस व अवैध शराब जब्त करने के साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ में ड्राइवर-कंडक्टर ने बताया यह खेप गुजरात ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी के चलते अवैध शराब की खपत और कीमत दोनों अधिक है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खाली बस अहमदाबाद रवाना होगी, उसमें मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस पर विजय नगर चौराहा पर देर रात नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सलूजा ट्रेवल्स की बस (एमपी 09 एक्यू 1300) को रोका गया। पुलिस टीम को बस में कुछ भी नहीं मिला।

डिक्की खुलवाई तो उसमें बड़ी संख्या में जीवा-18 इंसेक्टिसाइड (कीटनाशक) के बॉक्स मिले। पुलिस द्वारा एक बॉक्स खोला तो उसमें पन्नी और पुष्ठे से पैक शराब की 3 पेटियां निकलीं। 30 बॉक्स में से कुल 90 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि उक्त शराब के बॉक्स तीन इमली चौराहा स्थित विशाल ट्रेवल्स के संचालक विशाल यादव ने रखवाए थे।

तड़के करीब 4 बजे तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही। इधर, खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ कि जिस विशाल ट्रेवल्स संचालक विशाल यादव का नाम अवैध शराब की सप्लाई में सामने आ रहा है वह पहले भी भंवरकुआं थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई (तस्करी) में गिरफ्तार हो चुका है। उस दौरान विशाल ने आयशर वाहन के अंदर अवैध रूप से शराब की पेटियां पैक कर गुजरात सप्लाई करने की प्लानिंग की थी, लेकिन पकड़ा गया।

इस बार फिर उसकी चालाकी विजय नगर पुलिस की तत्परता से काम नहीं आई। मामले में पुलिस विशाल यादव की तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही खुलासा होगा कि वह गुजरात में किसे शराब की सप्लाई देने वाला था और कब से अवैध शराब की तस्करी कर रहा है।

विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक सलूजा ट्रेवल्स की बस में भरकर गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब के साथ आरोपी बस चालक असीम पिता शाहिद खान नौगांव (धार) और उसका साथी परिचालक सलमान पिता शहजाद खान खातेगांव (देवास) को गिरफ्तार किया है। ट्रेवल्स संचालक को भी आरोपी बनाया जाएगा।

चौराहे पर लगा कार्टन और पन्नियों का ढेर
इधर, जब पुलिस ने एक-एक कर कीटनाशक दवा के बॉक्स खोले तो उनमें पन्नियों और कार्टन की भरमार थी। इससे मौके पर खाली खोखों और पन्नियों का ढेर लग गया। इधर, जब मामले को लेकर मीडिया ने कार्रवाई कर रहे पुलिसकर्मियों से जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने कार्रवाई के बाद जानकारी देने की बात कही।

विशाल ट्रेवल्स के मालिक ने रखवाए थे बॉक्स
सूत्रों के मुताबिक विशाल ट्रेवल्स के संचालक विशाल यादव ने अपने तीन इमली चौराहा स्थित ऑफिस से सलूजा ट्रेवल्स की बस में ये बॉक्स रखवाए थे, जिनकी डिलिवरी अहमदाबाद में देना थी। कीटनाशक दवा के बॉक्स का इंतजाम विशाल ने इस तरह से किया था कि कोई उसकी पहचान न कर पाए। करीब 30 बॉक्स में 90 पेटी अवैध शराब रखने के लिए प्रत्येक पेटी को खोखे और प्लास्टिक की पन्नी से पैक किया गया था, ताकि उसमें रखी शराब की बोतलें फूटे नहीं। आरोपी विशाल की तलाश की जा रही है।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 14 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 14 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 15 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 15 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 15 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 15 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 15 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 15 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 16 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 16 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 16 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 16 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 16 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 16 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 16 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 16 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 16 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 16 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!