अवैध शराब पर आबकारी का सख्त वार, 77 हजार की मदिरा, वाहन जब्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है।
इसी कड़ी में विभाग ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध मदिरा और एक दोपहिया वाहन जब्त किया। कुल जब्ती की कीमत करीब 77 हजार रुपए से अधिक बताई गई है।
सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के अनुसार अभिलाषा नगर चौराहा नेमावर रोड पर गश्त के दौरान शंका के आधार पर दोपहिया वाहन एमपी-09 वीडी 1677 को रोका गया।
तलाशी में बैग से देसी मदिरा के 50 पाव बरामद हुए। इस मामले में विक्की शर्मा निवासी सुविधि नगर, छोटा बांगड़दा रोड को गिरफ्तार किया गया।
जब्त मदिरा और वाहन की कीमत 43,750 रुपए आंकी गई है। एक अन्य कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति चौबे और सीके साहू के नेतृत्व में निपानिया क्षेत्र स्थित पिनेकल ड्रीम बिल्डिंग में बिना लाइसेंस चल रही पार्टी पर छापा मारा गया।
एक फ्लैट से विदेशी मदिरा की 20 बोतलें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त मदिरा की कीमत करीब 33,500 रुपए बताई गई है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि बिना अनुमति चल रही पार्टियों पर सख्ती जरूरी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!