हिंदू संगठन ने 7 संदिग्ध जमातियों को पकड़ा: दिल्ली के आधार कार्ड और उर्दू किताबें की बरामद; पुलिस को सौंपा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के पानागर इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सात संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि ये सभी लोग जमात से जुड़े हैं और गुप्त रास्ते से शहर में प्रवेश कर रहे थे।
गौशाला के पास हुई संदिग्धों की धरपकड़
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सुबह सूचना मिली थी कि 6 से 8 की संख्या में कुछ अपरिचित लोग तरह-तरह के बैग लिए गौशाला के पास से निकल रहे हैं। ये लोग छिपकर पानागर में प्रवेश कर रहे थे।
विहिप के जिला मंत्री नितिन ठाकुर के अनुसार, जब कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को रोककर पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदिग्धों ने बताया कि वे दिल्ली से आए हैं और 'जमात का काम' करते हैं।
हालांकि, स्थानीय निवासियों ने उन्हें पहचानने से साफ़ इनकार कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तुरंत पानागर थाना पुलिस को सूचित किया।
जांच में बरामद हुए उर्दू साहित्य और स्टॉक
पुलिस की शुरुआती जांच में संदिग्धों के पास से उर्दू भाषा में लिखी हुई कई धार्मिक किताबें। कई दिनों तक चलने लायक खाने-पीने का भारी स्टॉक। पहचान के लिए दिल्ली और झांसी के आधार कार्ड मिले है।
जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग झांसी के रास्ते से जबलपुर पहुंचे थे, लेकिन शहर में आने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय स्तर पर उनका किसी से कोई संपर्क भी नहीं मिला।
पुलिस का आधिकारिक बयान
पानागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने पुष्टि करते हुए बताया कि हिंदू संगठन की सूचना पर सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, "आधार कार्ड की जांच में पता चला है कि इनमें से छह लोग दिल्ली के और एक व्यक्ति झांसी का रहने वाला है।
फिलहाल, सभी से गहन पूछताछ की जा रही है कि वे जबलपुर क्यों आए थे और उनके पास इतना स्टॉक क्यों था। जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।" पुलिस ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

पुलिस के हाथ लगा MP-गुजरात शराब तस्करी का नेटवर्क:30 से ज्यादा ट्रकों से शराब भेजने का खुलासा; मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच

पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पर हमला:खेत से लौटते समय घेरा; मारपीट के बाद फायरिंग की, कान में लगा छर्रा

अब यहां दी स्वाइन फ्लू ने दस्तक:66 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित; एक महिला की पहले हो चुकी है मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बाबा की नगरी में विदेशी जोड़ों ने लिए सात फेरे:तीन देशों के 3 कपल ने वैदिक रीति से किया विवाह; योग और अध्यात्म से जुड़े हैं तीनों जोड़े

देखिये वीडियो, ट्रेड सेंटर में नहीं मिले फायर सेफ्टी इंतजाम:300 दुकानें की सील; चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे इंतजाम

MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई जगह नदी-नाले उफान पर

त्योहार से पहले महंगाई का एक और झटका:CNG हुई महंगी; जानिए अब कितना देना होगा दाम

जानी वॉकर और राहत इंदौरी का स्कूल जर्जर:100 साल पुराना भवन; छत से टपकता है पानी, दरारों से कमजोर हुई दीवारें, 80 से ज्यादा बच्चे किए शिफ्ट

पुलिस पर जानलेवा हमला:आंखों में मिर्च झोंकी; फिर बरसाए ईंट-पत्थर और डंडे, 3 जवान घायल

नशे में चाकू लेकर सड़क पर निकला बदमाश:महिलाओं से की छेड़छाड़; पुलिस ने दबोचा, थाने में उठक-बैठक लगवाई

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त:तहसीलदार को जारी किया नोटिस; रीडर निलंबित

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!