राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान ने कहा- सराफा चौपाटी में 69 दुकानें ही रहेंगी: चायनीज बदली जाएंगी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सराफा चौपाटी में कुल 69 दुकानें ही रहेंगी, ये कल रात्रि राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान ने साफ कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि चायनीज-वेज पुलाव जैसी दुकानें पारंपरिक नहीं हैं, जिन्हें बदला जाएगा।
रात्रि में लोगों को यहां सबकुछ सामान्य लगा। उधर, चौपाटी एसोसिएशन में दो फाड़ होने की स्थिति है। जिन दुकानदारों को हटाया गया है, वो अलग संगठन बनाकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि सराफा में नगर निगम ने 69 दुकानें तय की हैं हालांकि इनमें जो दुकानें हैं उन पर विवाद है। ये विवाद कल भी नजर आया, जब राजस्व समिति के प्रभारी निरंजनसिंह चौहान यहां पहुंचे।
निरीक्षण के वक्त वे एक वेजपुलाव की दुकान पर रुके और कहा कि क्या तुम्हारी दुकान 25-30 सालों से लग रही है? दुकानदार कोई जवाब नहीं दे पाया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारी दुकान को हटा दिया जाएगा।
चौहान ने कहा कि सराफा चौपाटी हमारी धरोहर है, देश-दुनिया से कोई यहां आता है तो कहता है कि सराफा चौपाटी ले चलो। सराफा चौपाटी को मूल स्वरूप में लाने की कोशिश की है, उसे ही देखने आए हैं।
इसके बाद भी अगर यहां चाइनीज आयटम बेचे जाएंगे तो उन दुकानों का नाम भी सूची में से हटाया जाएगा।
दुकानों को नंबर अलॉट
चौपाटी के सभी 69 दुकानदारों को नंबर अलॉट कर दिए गए हैं। अब दुकानें व्यवस्थित हो गई हैं और यहां आने वाले लोगों को भी कोई परेशानी नहीं हो रही है। दुकानों की संख्या कम करने के बाद भी यहां का नजारा पहले जैसा ही था। लोग रास्ते पर टकराते हुए ही चल रहे थे। भारी भीड़ के बीच धीरे-धीरे लोग आगे बढ़ रहे थे।
जिसे जहां जगह मिल रही थी वह वहीं कोने में खड़ा होकर व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आया। सराफा चौपाटी में आने वाले रास्तों पर नगर निगम की टीम भी मौजूद थी। जिन लोगों को स्टॉल नंबर दिए हैं, उन्हें ही दुकान लगाने के लिए एंट्री दी गई।
हालांकि स्वाद के शौकीनों का कहना था कि यहां वही पुराना स्वाद बरकरार रहे और सभी दुकानें लगें ताकि सबको सभी तरह का स्वाद मिल सके।
यहां हर उम्र के लोग हैं। यहां हर प्रकार का टेस्ट होना चाहिए। चाइनीज आयटम न होने से बच्चों के चेहरे उतर गए हैं। हमने इंडिया में किसी कोने में नहीं दिखा कि इतनी ज्यादा भीड़ खाने के लिए लगी हो वह भी रात में।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!