नौकरी के बहाने 6 माह तक देह व्यापार में धकेलती रही दो युवतियां, केस दर्ज
Khulasa First
संवाददाता

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ जाल… धमकाकर कराया ‘गंदा काम’
पीड़िता की हिम्मत से हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंस्टाग्राम पर आए एक मैसेज ने काम की तलाश कर रही 21 वर्षीय युवती की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के नाम पर उसे विदुर नगर स्थित फील गुड यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा बुलाया गया, जहां पहुंचते ही स्पा सेंटर संचालिकाओं ने उसे देह व्यापार के दलदल में फंसा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिकाओं पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नाजिया बानो उर्फ नेहा और मानसी उर्फ निर्जला मेवाड़ा उर्फ माही राजपूत दोनों निवासी विदुर नगर के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 व बीएनएस की धारा 296(B), 351(2), 351(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया जून 2025 में उसे नौकरी की जरूरत थी, तभी इंस्टाग्राम पर एक आईडी से रिसेप्शनिस्ट की जॉब का प्रस्ताव आया। संपर्क करने पर उसे एड्रेस भेजकर सैलून बुलाया गया, जहां दोनों महिलाएं मिलीं। कुछ दिन तक उसे रिसेप्शन पर बैठाया गया, ताकि वह भरोसा कर ले।
इसके बाद दोनों संचालिका ने पीड़िता से उसके घर की आर्थिक स्थिति, परिवार और पर्सनल जानकारी हासिल की। फिर उस पर मसाज करने का दबाव बनाया। मना करने पर धमकी दी कि जो कह रहे हैं वह नहीं किया तो तेरे घरवालों को बोल देंगे कि तू धंधा और नशा करती है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि धमकाकर छह महीनों से उससे अवैध गतिविधियां कराई जा रही थीं। क्लाइंट से पैसे उसके खाते में मंगवाए जाते और बाद में पूरे पैसे आरोपी महिलाएं ले जाती थीं। इतना ही नहीं, दोनों महिलाओं ने उसे नशा करने की आदत भी डालने की कोशिश की।
विरोध करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आखिरकार पीड़िता ने साहस दिखाकर थाना राजेंद्र नगर पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बार-बार दबिश के बाद भी नहीं थम रहा गंदा कारोबार
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बताया विदुर नगर और द्वारकापुरी क्षेत्र में देह व्यापार के मामले आ रहे हैं। संगठन ने कुछ दिन पहले राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी थी कि फील गुड स्पा में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी, पर संचालिका नाजिया खान बच निकली थी।
छापे के बाद भी नाजिया खुद को निर्दोष बता स्पा दोबारा शुरू करने की तैयारी में थी, तभी उसके ही सेंटर में काम करने वाली युवती ने थाना राजेंद्र नगर में शिकायत दर्ज कराई कि नाजिया और उसकी साथी गरीब लड़कियों को नौकरी का लालच देकर देह व्यापार में धकेल रही हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!