6 करोड़ में बनेगा रणजीत लोक, बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 150 साल पुराने रणजीत हनुमान मंदिर में भी महाकाल लोक की तर्ज पर रणजीत लोक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिस पर 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रणजीत लोक बनाने में जो पत्थर लगेगा उस पर भी इतनी ही राशि खर्च होगी। 4.30 एकड़ में फैले रणजीत हनुमान मंदिर में सिंहस्थ पूर्व लोक बनाने की तैयारी है।
मंदिर में कल से चार दिनी महोत्सव शुरू हो गया है। कल कलेक्टर शिवम वर्मा ने पूजन-अर्चन कर ध्वजारोहण किया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। अब मंदिर में रणजीत लोक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें एक विशाल शेड बनेगा ताकि श्रद्धालु बिना किसी दिक्कत के दर्शन कर सकें।
नई बाउंड्रीवॉल बनेगी, जिस पर हनुमानजी के विभिन्न स्वरूप पत्थरों पर उकेरे जाएंगे। पार्किंग से पाथवे का निर्माण किया जाएगा। लाइव टीवी से बाबा के दर्शन होंगे। मंदिर का वर्तमान स्वरूप बरकरार रहेगा। आगे के भाग में नई बाउंड्रीवॉल बनेगी। इसके अलावा और भी विकास कार्य होंगे।
नोडल एजेंसी इंदौर स्मार्ट सिटी को दी जिम्मेदारी
प्रशासक एनएस राजपूत ने बताया कि रणजीत लोक निर्माण की नोडल एजेंसी इंदौर स्मार्ट सिटी को दी गई है। इसके लिए मंदिर के फंड और दान की राशि का उपयोग किया जाएगा। रणजीत लोक की छत पर भी नक्काशी की जाएगी। बाउंड्रीवॉल पर रंग-बिरंगी लाइटिंग लगेगी। यहां भी सुंदरकांड का चित्रण होगा।
मंदिर का एक्सटेंशन 40 फीट आगे तक होगा। नया मुख्य द्वार बनेगा। शेड तैयार किए जाएंगे। मंदिर परिसर में ही पुलिस चौकी बनाई जाएगी। नया जूता स्टैंड, पेय जल की व्यवस्था की जाएगी। बेबी फीडिंग रूम और बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी। अलग-अलग चरणों में यहां निर्माण और विकास कार्य होंगे। रणजीत लोक सिंहस्थ पूर्व बन जाएगा।
1960 में गर्डर-फर्शी से पक्का बनाया, 1992 में छत डाली: मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास के परदादा पं. भोलाराम व्यास इस मंदिर के संस्थापक पुजारी थे। उनकी पांचवीं पीढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर रही है। शुरुआत में बाबा रणजीत टीन से बने शेड में विराजमान थे। 1960 में गार्डर-फर्शी से पक्का निर्माण किया गया।
1992 में आरसीसी छत डाली गई। उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी निकालने के पीछे की कहानी ये है कि सीताजी के हरण के बाद सुग्रीव ने वानर सेना को उनका पता लगाने भेजा था। हनुमानजी पता लगाकर लौटे। भगवान राम ने उनसे कहा कि हनुमान तुम रण को जीतकर आए हो, लंका को जलाकर आए हो इसलिए आज से मैं तुम्हें रणजीत नाम देता हूं। लाखों वानरों ने हनुमानजी को कंधे पर बैठाकर पूरे जंगल में परिभ्रमण कराया था, इसी के प्रतीकात्मक स्वरूप पौष अष्टमी पर यह यात्रा निकलती है।
चार दिवसीय उत्सव शुरू: मंदिर में चार दिवसीय महोत्सव के पहले दिन कल कलेक्टर शिवम वर्मा ने पूजन-अर्चन कर मंदिर में 11 हजार ध्वजों का पूजन किया। आज भजन संध्या होगी और 51 हजार दीप जलाकर दीपावली पर्व मनाया जाएगा।
कई गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। कल विग्रहों का महाभिषेक और सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित किया जाएगा। 12 दिसंबर को सुबह 5 बजे स्वर्ण रथ में प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान रक्षा सूत्र वितरित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!