58 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का मामला: इस बड़े ग्रुप पर ईडी की छापेमारी; 23 लाख रुपए किए जब्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यह छापेमारी 23 और 24 दिसंबर को एक साथ इंदौर और मुंबई में की गई, जहां PMLA एक्ट 2002 के तहत कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
बता दें कि, ईडी की जांच रुचि ग्रुप से जुड़े बैंक लोन धोखाधड़ी मामलों को लेकर की जा रही है। रुचि ग्रुप की स्थापना स्वर्गीय कैलाश चंद्र शाहरा और उमेश शाहरा ने की थी।
सीईओ के ठिकानों पर पहुंची ईडी
जांच के दौरान ईडी की टीम उमेश शाहरा और कंपनी के सीईओ ईश्वर कलंत्री से जुड़े ठिकानों पर भी पहुंची। तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए गए।
23 लाख रुपए किए जब्त
ईडी की कार्रवाई में 20 लाख रुपए से अधिक के बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए है। इसके साथ ही 23 लाख रुपए से ज्यादा नकद जब्त किया गया है। कई डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए गए है। इन दस्तावेजों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।
58 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में दर्ज है केस
इस मामले की शुरुआत भोपाल सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए 58 करोड़ रुपए के बैंक लोन धोखाधड़ी केस से हुई थी। इसमें रुचि ग्रुप की कई कंपनियां शामिल हैं।
जिसमें रुचि ग्लोबल लिमिटेड (अब: एग्रोट्रेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड), रुचि एक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (अब: स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड), आरएसएएल स्टील प्राइवेट लिमिटेड (अब: एलजीबी स्टील प्राइवेट लिमिटेड) ईडी ने इसी केस को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अपनी जांच में लिया है।
लेन-देन में की हेराफेरी
ईडी की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनियों का नेटवर्क बनाकर लेन-देन में हेराफेरी की। फर्जी बिक्री और खरीद दिखाकर खातों में गड़बड़ी की। बैंक से प्राप्त ऋण राशि का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया।
जानबूझकर कंपनियों को घाटे में दिखाया ताकि लोन डिफॉल्ट किया जा सके, अपराध से अर्जित धन को छिपाने और घुमाने (लॉन्ड्रिंग) की कोशिश की गई।
जांच जारी
ईडी ने स्पष्ट किया है कि यह मामला गंभीर वित्तीय अपराध से जुड़ा है और आगे की जांच जारी है। आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!