खबर
Top News

अब तक 56: भ्रष्ट कारकूनों पर लोकायुक्त पुलिस का शिकंजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जनवरी 2026, 1:59 pm
शेयर करें:
अब तक 56

2017 से 2025 के बीच नौ साल में कार्रवाई का तोड़ा रिकॉर्ड

रिश्वत लेते 47 दबोचे, चार छापे मारे, पद के दुरुपयोग के भी पांच केस दर्ज

मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार किस कदर फैला है, इसका अंदाजा लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई से सहज ही लगाया जा सकता है। बात अगर बीते साल की करें तो लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई के ऐसे झंडे गाड़े कि नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

2017 में कार्रवाई का जो आंकड़ा 48 था, साल 2025 में बढ़कर वह 56 हो गया है। बीते साल लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के कार्यकाल में सबसे ज्यादा 47 भ्रष्ट कारकूनों को रिश्वत लेते दबोचा गया।

चार भ्रष्ट अधिकारियों के यहां छापे मारे गए तो पद के दुरुपयोग के पांच केस भी दर्ज किए। प्रस्तुत है लोकायुक्त पुलिस का सालभर का लेखा-जोखा-

जानकारी के अनुसार बात अगर रिश्वत लेते पकड़ने की करें तो पुलिस विभाग (गृह विभाग) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सात-सात कारकूनों को रंगे हाथों दबोचा गया। इसके बाद क्रमश: स्कूल एवं शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग में छह-छह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, वन विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में तीन-तीन, ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग में दो-दो, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक में एक-एक मुलाजिम रिश्वतखोरी करते रंगे हाथों धरे गए। यानी कुल 47 रिश्वतखोर पकड़ाए।

वहीं बात करें छापों की तो वाणिज्यकर, आबकारी, ऊर्जा और सहकारिता विभाग के एक अधिकारी के यहां छापा मारकर करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा लोकायुक्त पुलिस ने किया।

इतना ही नहीं अपने पद पर रहते हुए सरकार को नुकसान पहुंचाने, भ्रष्टाचार कर अपनों को फायदा पहुंचाने यानी अपने पद का दुपयोग करने वाले नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तीन, वन और खनिज विभाग के एक-एक कारकून पर भी केस दर्ज किया गया।

इस तरह कुल 56 कार्रवाई डॉ. राजेश सहाय के कार्यकाल में भ्रष्टों के खिलाफ की गई। हालांकि साल 2023 और 2024 में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के कारकूनों पर पद के दुरुपयोग के 16-16 केस दर्ज हुए थे, जबकि बीते साल इस विभाग में ट्रेप की कार्रवाई तो हुई, लेकिन पद के दुरुपयोग का एक भी केस दर्ज नहीं हुआ।

खुलकर करें भ्रष्टाचारियों की शिकायत
सरकारी मुलाजिम या अफसर द्वारा अवैध रुपयों की मांग करने पर पीड़ित खुलकर शिकायत करें। संबंधित भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त इंदौर संभाग (इंदौर), मोती बंगला, एमजी रोड, इंदौर-452 007, दूरभाष : 0731-2533160, 0731-2430100, ई-मेल : spelokind@mp.gov.in और splokindore@gmail.com पर शिकायत कर सकता है। -डॉ. राजेश सहाय (एसपी लोकायुक्त पुलिस, इंदौर संभाग)

बीते नौ साल में लोकायुक्त पुलिस (इंदौर संभाग) की कार्रवाई

वर्ष 2017 से 2025 तक दर्ज अपराधों की संख्यात्मक जानकारी

वर्ष ट्रेप छापा पद का दुरुपयोग कुल योग

2017 42 03 03 48

2018 34 06 11 51

2019 34 06 15 55

2020 24 01 02 27

2021 33 04 16 53

2022 30 02 10 42

2023 20 04 18 42

2024 34 03 16 53

2025 47 04 05 56

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा
लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के अनुसार बीते वर्ष हुई ट्रेप कार्रवाई में सबसे ज्यादा युवाओं ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोर्चा खोला और शिकायतें की। करीब 37 मामलों में शिकायतकर्ता युवा वर्ग है।

उन्होंने न केवल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सबूत जुटाए, बल्कि उनकी बातों को रिकॉर्ड कर बतौर सबूत पेश किया। बीते साल 34 मामलों में चालान भी पेश किया गया। सबसे बड़ा चालान करीब दस साल पुराने पैरामेडिकल घोटाले का है।

टैग:

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 1 hour ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 2 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 2 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 2 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 3 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 3 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 3 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 4 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 4 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 4 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 4 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 5 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 5 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 5 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 5 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!