होमगार्ड्स के लिए बनेंगे आवास, सिंहस्थ के लिए होंगी 5,000 भर्तियां: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए 63वें स्थापना दिवस समारोह में
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 63वें होमगार्ड स्थापना दिवस पर कहा श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने “निष्काम सेवा” अर्थात बिना किसी स्वार्थ और अपेक्षा के सत्यनिष्ठा से कर्तव्य करने का संदेश दिया है।
इसी आदर्श से होमगार्ड्स के जवान समर्पण, निष्ठा और सच्चाई के साथ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की आपदा प्रबंधन में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता को देखते हुए बल के अधिकारियों और जवानों को कार्यस्थल के निकट आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आपदा प्रबंधक क्षमता को बढ़ाया जा रहा है सशक्त की योजनाओं, पीपीपी मॉडल और पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत स्थाई आवास की व्यवस्था की जाएगी।
सिंहस्थ–2028 के लिए 5,000 से अधिक होमगार्ड भर्ती का लक्ष्य। उन्होंने कहा होमगार्ड में ‘होम’ का अर्थ घर और ‘गॉर्ड’ का अर्थ प्रहरी होता है। आप साढ़े आठ करोड़ मध्यप्रदेशवासियों के प्रहरी हैं। होमगार्ड्स हर विपदा में सच्चे संकटमोचक बन जनता के साथ खड़े होते हैं। प्राकृतिक आपदा हो, भीड़ प्रबंधन हो, यातायात व्यवस्था हो या किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करना हो—आप सदैव पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहते हैं और समाज के सच्चे हीरो बनते हैं।
होमगार्ड हित में कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार’ की घोषणा की, जिसके अंतर्गत कठिन परिस्थितियों में जान-माल की रक्षा करने वाली 10 रेस्क्यू टीमों को प्रतिवर्ष 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अंतर्गत इन्दौर, शिवपुरी, गुना, रायसेन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और उज्जैन की रेस्क्यू टीमों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने तीन वर्ष में मिलने वाले दो माह के बाध्य काल ऑफ को समाप्त करने और प्रतिवर्ष मिलने वाली अनुकंपा अनुदान राशि 360 रुपये को बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा उज्जैन स्थित महाकाल ज्योर्तिलिंग एवं महाकाल लोक की व्यवस्था के लिए होमगार्ड के 488 पदों की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक बल उपलब्ध कराया जाएगा। नए जिलों में आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!