एक्टिवा सवार को 500 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक: मौत से जूझ रहा अकाउंटेंट; हीरा नगर पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहनों पर लगाम लगाने के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए हैं। हीरा नगर थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज से पहले शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मारी और करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में युवक के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक घायल हर्ष पिता राजू गोस्वामी (26) निवासी राम नगर है। शुक्रवार रात एमआर-10 ब्रिज पर ट्रक (MP 09 GG 7949) के चालक ने एक्टिवा (MP 09 ZJ 9489) पर जा रहे हर्ष को टक्कर मारी और करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक के नीचे फंसे हर्ष को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घायल को अरबिंदो अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और उसके चालक ने हादसे के बाद भी ब्रेक नहीं लगाए।
घायल के बड़े भाई संजय गोस्वामी ने बताया न्यू सियागंज में अकाउंटेंट हर्ष ड्यूटी खत्म कर रेवती रेंज स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही है। वहीं पीड़ित परिजन ने नियम-कानून को ठेंगा दिखाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
डॉक्टरों ने कहा गंभीर चोट है, ऑपरेशन होगा
भाई संजय ने बताया हादसे में हर्ष को गंभीर चोटे आईं और उसके हाथ-पैर टूट गए हैं। डॉक्टर ने उसके ऑपरेशन करने की बात कही है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!