500 मीटर गहरी खाई में गिरा स्टूडेंट: बंदरों को बिस्किट खिला रहा था, हुई मौत; जाम गेट के पास फिसला पैर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महेश्वर।
पर्यटन स्थल जाम गेट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। B.Tech की पढ़ाई कर रहे छात्र की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक खाई के किनारे बंदरों को बिस्किट खिला रहा था और सेल्फी ले रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया।
यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। युवक, जिसकी पहचान कुक्षी निवासी सुजल कन्नौज (26) के रूप में हुई है, जो अपने तीन दोस्तों के साथ थार गाड़ी से जाम गेट घूमने आया था।
500 मीटर गहरी खाई में घंटों चली सर्चिंग
हादसे की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। लगभग 10 बजे शुरू हुई सर्चिंग के एक घंटे बाद, युवक करीब 500 मीटर नीचे खाई में मिला। प्रधान आरक्षक संजय यादव के मुताबिक, युवक को नाजुक हालत में ऊपर लाया गया और तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शौक बना जानलेवा
स्थानीय निवासी जितेंद्र बारिया पटेल ने बताया कि सुजल खाई के एकदम किनारे खड़ा था। अचानक पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया।
जोखिम उठाकर लेते हैं सेल्फी
जाम गेट का यह इलाका गहरी खाई और खतरनाक पत्थरों के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों और सुरक्षा गार्डों की बार-बार की चेतावनियों के बावजूद, युवा अक्सर जोखिम उठाकर खतरनाक किनारों पर सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं।
पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से मांग
यह स्थान महेश्वर और महू विधानसभा क्षेत्रों के मिलन बिंदु पर है, जिसके कारण यहाँ पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। इस हादसे के बाद, स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
लोहे की फेंसिंग लगाने की मांग
उनकी प्रमुख मांग है कि पर्यटकों की जान बचाने के लिए इस खतरनाक खाई की ओर मजबूत लोहे की फेंसिंग लगाई जाएं। जाम गेट जनपद पंचायत महेश्वर की ग्राम पंचायत बागदरा के अधीन आता है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!