खबर
टॉप न्यूज

विधायक गोलू शुक्ला ने मासूम बच्ची की मदद के लिए दिए 5 लाख रुपए: अनिका के इलाज में मदद को आगे आने लगे शहरवासी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

09 दिसंबर 2025, 6:44 pm
शेयर करें:
विधायक गोलू शुक्ला ने मासूम बच्ची की मदद के लिए दिए 5 लाख रुपए

चुन्नू महाराज ने कल भी दिए 52 हजार, आस्था टॉकीज के सामने भी राशि एकत्र

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप 2 नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही दो साल की मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए पूरा शहर आंदोलित हो उठा है। छोटे से लेकर बड़े तक सभी उसके इंजेक्शन के लिए धन राशि जुटा रहा है।

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने भी अपने बेटे अंजनेश और होने वाली बहू सिमर की शादी के दौरान 5 लाख रुपए की मदद की। इसी तरह चुन्नू महाराज ने कल फिर 52 हजार रुपए की राशि की मदद दी। रात्रि में आस्था टॉकीज पर कैंप लगाकर राशि एकत्र की गई।

हर बाशिंदा मासूम अनिका की मोहक मुस्कान को बनाए रखने के लिए जी-जान लड़ा रहा है। इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया कि विधायक गोलू शुक्ला के घर बेटे अंजनेश के विवाह समारोह की शुरुआत कल हुई।

इस मौके पर उन्होंने बेबी अनिका के उपचार के लिए 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की। राशि देते वक्त खुद विधायक गोलू शुक्ला भावुक हो गए।

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
उन्होंने मासूम अनिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और भरोसा दिया कि वे आगे और भी मदद करेंगे। बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए चुन्नू महाराज (चंद्रशेखर पाराशर) ने कल फिर 52 हजार रुपए की मदद प्रदान की।

वे प्रतिदिन इतनी मदद कर रहे हैं। पांडे ने उनका धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि उनका सहयोग अतुलनीय है।

चुन्नू महाराज ने जो मदद की है वो अनिका के परिवार को संबल प्रदान कर रही है। इसी तरह कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू ने आस्था टॉकीज के सामने कैंप लगाकर राशि 90 हजार रुपए इकट्‌ठा कर अनिका के उपचार के लिए प्रदान किए।

बब्बू ने एक दिन पूर्व भी बजरंगनगर मजदूर चौक पर कैंप में लोगों से 95 हजार रुपए एकत्र करवाकर सौंपे थे। पांडे ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संवेदनशील हैं और मासूम अनिका का जीवन बचाने के लिए अद्भुत प्रयास कर रहे हैं।

आज से रणजीत हनुमान मंदिर में कैंप
पांडे ने बताया कि आज से रणजीत हनुमान मंदिर में सालाना उत्सव शुरू हो रहा है। इस दौरान 12 दिसंबर को उनकी सवारी भी निकलेगी। इसलिए वहीं कैंप लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं से आग्रह किया जाएगा कि वे मासूम अनिका का जीवन बचाने के लिए यथासंभव मदद दें।

इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों की बैठक भी होगी, जिसमें 12 दिसंबर को निकलने वाली प्रभातफेरी के दौरान राशि एकत्र करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा शाम 5 बजे दीकेश यादव के साथ 60 फीट रोड सिग्नल चौराहा से लाडू महाराजा तक सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी।

जो भी व्यक्ति इस अभियान में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं वो अनीश पांडे से मोबाइल नंबर 8319931567 पर संपर्क कर सकते हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

19 minutes ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

27 minutes ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

27 minutes ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

41 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 1 hour ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 1 hour ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 3 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 3 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!