भाजपा नेता ने कार से 5 को रौंदा: दो की मौत; लोगों ने किया चक्काजाम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
एक भाजपा नेता की कार ने घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के पोरसा क्षेत्र में शुक्रवार रात (26 दिसंबर) को हुई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
इसके बाद शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे-552 पर करीब 500 से अधिक लोग जमा हो गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
दौरान दो घायलों की मौत
हादसे में रामदत्त राठौर (65) और अर्णव उर्फ अन्नू लक्षकार (11) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अन्य घायलों कमलेश राठौर, गिर्राज राठौर और अभिषेक तोमर का इलाज अभी जारी है। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों मृतकों के शव पोरसा लाए जा रहे हैं, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हादसे के बाद बवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चला रहे आरोपी को पकड़ लिया था और गुस्से में उसकी पिटाई कर दी।
बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद आरोपी के पुलिस हिरासत से भागने की खबर सामने आई।
इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरोपी को जानबूझकर भगाया गया।
आरोपी गिरफ्तार
एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि आरोपी दीपेंद्र भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद वह फरार हो गया था, जिसके चलते उसके परिजनों को रात में थाने में बैठाया गया था।
लगातार दबाव के बाद गिरफ्तारी संभव हो सकी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आरोपी लंगड़ाकर चलता हुआ नजर आ रहा है।
शराब के नशे में होने का आरोप
बताया जा रहा है कि, कार पोरसा से जोटई की ओर जा रही थी और उसे भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया चला रहा था।
भारी पुलिस बल तैनात
आरोप है कि वह शराब के नशे में था और तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद पोरसा के पचपेड़ा इलाके में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
हालात को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन स्थिति बिगड़ने से बचाने के लिए शवों को पोरसा लाने में सतर्कता बरत रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!