बिसे ब्रदर्स ने सैनिक से 47.93 लाख रुपए हड़पे: स्कीम 114 में प्लॉट दिलाने का दिया झांसा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कीम 114 में प्लॉट दिलाने का भरोसा देकर तीन भाइयों ने जम्मू बॉर्डर पर तैनात लांस नायक अजय जायसवाल से करीब 48 लाख रुपए ले लिए, लेकिन न जमीन उपलब्ध करवाई और न तय समय राशि लौटाई। पीडि़त ने दबाव बनाया तो बिसे बंधुओं ने अनुबंध बदलकर कम रकम स्वीकारने का खेल खेला और बाद में वह पैसे देने से भी मुकर गए।
स्कीम 54 निवासी अजय पिता रामचंद्र जायसवाल वर्तमान में लाइट ऐडी कम्पोजिट रेजीमेंट में लांस नायक हैं और जम्मू सीमा पर तैनात हैं। भाई विनोद जायसवाल स्कीम 54 में रहते हैं। परिवार को प्लॉट की जरूरत थी। विनोद को स्कीम 114 में बिसे प्रॉपर्टीज की जानकारी मिली। 7 फरवरी 2024 को छुट्टी पर आए अजय भाई विनोद के साथ शैलेष बिसे से मिले। बिसे ने स्कीम 114 में प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया और कहा उचित दर पर प्लॉट दिलवा देगा।
उसकी बातों पर विश्वास कर अजय ने अलग-अलग तारीखों में कुल 47.93 लाख रुपए शैलेष, उसके भाई रत्नेश बिसे और अरविंद बिसे के खातों में जमा कर दिए। राशि मिलने के बावजूद तीनों भाइयों ने प्लॉट उपलब्ध नहीं कराया।
बार-बार मांगने पर भी केवल आश्वासन देते रहे। उधर अजय जिन परिचितों से उधार लेकर रकम जुटाए थे, वे पैसा वापस मांगने लगे। इसी बीच अजय को छुट्टी नहीं मिल सकी, इसलिए उन्होंने भाई विनोद को रकम मांगने भेजा।
धोखाधड़ी की स्क्रिप्ट
21 मई 2025 को रत्नेश बिसे ने विनोद से एक लिखित अनुबंध किया, जिसमें 47.93 लाख रुपए को निजी आवश्यकता के नाम पर लेना बताया और जुलाई 2025 तक लौटाने का वचन दिया। समय बीतने के बावजूद पैसे वापस नहीं दिए गए। 4 नवंबर 2025 को छुट्टी पर01 आए अजय भाई विनोद के साथ रत्नेश से पैसे मांगने पहुंचे तो उनसे दूसरा समझौता किया गया।
इस बार रत्नेश ने स्वयं को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए केवल 35 लाख रुपए अपने कामकाज के लिए लेने की बात लिखी और शेष 12.50 लाख रुपए का उल्लेख तक नहीं किया। अनुबंध में 18 नवंबर तक पूरी राशि लौटाने का उल्लेख था, किन्तु बिसे भाइयों ने अजय के खाते में केवल 10 लाख रुपए ऑनलाइन भेजे और बाकी लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पीडि़त अजय जायसवाल ने कल तीनों भाइयों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!