4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के बाद हो गया गायब: प्रास्ती हिल्स के डेवलपर संजीव लुंकड़ पर 5 हजार का इनाम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवगुराड़िया के समीप ग्राम बड़ियाकीमा में प्रास्ती हिल्स डेवलप करने के नाम पर 4 करोड़ रुपए खाकर गायब होने वाले डेवलपर संजीव लुंकड़ पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया है।
पीड़ितों ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत की थी, जिसके बाद इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब लुंकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उक्त मामले में खुलासा फर्स्ट पहले ही खुलासा कर चुका है।
उल्लेखनीय है कि प्रास्ती हिल्स की टीएनसी निरस्त कर दी गई थी, लेकिन फिर भी डेवलपर संजीव लुंकड़ ने इसके प्लॉट बेचे और उन्हें विकसित करने के नाम पर धारकों से करीब 4 करोड़ रुपए वसूले।
6.54 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जाने वाली प्रास्ती हिल्स कॉलोनी की टीएनसी की अनुमति 25 जून 2011 को मिल गई थी, लेकिन नक्शा स्वीकृत नहीं हुआ था और इससे पूर्व ही लुंकड़ ने प्लॉट काटे और बेच दिए।
विकसित करने के नाम पर पैसा वसूला और गायब हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर कनाड़िया पुलिस ने धारा 406, 409, 420 के तहत लुंकड़ पर केस दर्ज किया, लेकिन वह गायब हो गया। अब पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
न विकास किया, न पैसे वापस लौटाए...एक शिकायतकर्ता शिवलाल ठाकुर का कहना है कि लुंकड़ ने करीब 4 करोड़ रुपए एकत्र किए थे, लेकिन न विकास किया और न पैसे वापस लौटाए। उसने आईडीए से भूमि विकास की अनुमति ले ली, लेकिन तय वक्त में विकास शुरू ही नहीं किया, जबकि दावा किया था कि 31 मार्च 2013 को प्लॉट विकसित कर आवंटित कर दिए जाएंगे, लेकिन जब उसने ऐसा नहीं किया तो टीएनसी निरस्त कर दी गई और कलेक्टोरेट के कॉलोनी सेल ने भी बंधक रखे प्लॉटों को जब्त कर लिया।
ठाकुर ने शिकायत में मांग की थी कि वर्ष 2011 में जारी लेआउट स्वीकृति को भी निरस्त किया जाए, क्योंकि इसके पूर्व ही उक्त भूमि पर कुछ लोगों से लुंकड़ ने सौदेबाजी कर ली थी। इसके अलावा कलेक्टोरेट की कॉलोनी सेल शाखा ने भी प्लॉटों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी और बंधक रहे प्लॉटों को जब्त कर लिया था। बहरहाल, लुंकड़ गिरफ्त में नहीं आया तो उस पर कनाड़िया पुलिस ने 5 हजार का इनाम रखा है।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!