4 अधिकारियों को आईपीएस कैडर का सम्मान: 21 नवंबर को हुई थी डीपीसी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये पदोन्नति 2024 की डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमिटी) में चयन के बाद हुई है।
आईपीएस अवॉर्ड पाने वाले अधिकारी विक्रांत मुरब (राज्य पुलिस सेवा, 1997 बैच), सुरेंद्र कुमार जैन (1998 बैच), आशीष खरे (1998 बैच), राजेश रघुवंशी (1998 बैच) का नाम शामिल है। इन चारों अधिकारियों को एक साल की परिवीक्षा अवधि के साथ आईपीएस पद पर पदोन्नत किया गया है।
डीपीसी प्रक्रिया और नोटिफिकेशन
21 नवंबर 2024 को डीपीसी की बैठक हुई, जिसमें इन अधिकारियों के आईपीएस पद पर प्रमोशन का निर्णय लिया गया। इससे पहले 12 सितंबर को डीपीसी की बैठक हुई थी, लेकिन नोटिफिकेशन जारी करने में देरी और प्रशासनिक कारणों के चलते उसे रद्द कर दिया गया था।
डीपीसी बैठक में कुल 15 नामों पर विचार किया गया। वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर थे सीताराम ससत्या और अमृत मीणा, लेकिन विभागीय जांच और जाति प्रमाण पत्र विवाद के कारण प्रमोशन अटका हुआ है।
डीपीसी के लिए 15 नामों पर विचार किया गया था। इनमें निमिषा पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सर्राफ, समर वर्मा और सत्येंद्र सिंह तोमर के नाम शामिल हैं।
गृह मंत्रालय का आदेश
गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया कि विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को आईपीएस अवॉर्ड दिया जा रहा है। आदेश के अनुसार यह प्रमोशन परिवीक्षा अवधि के साथ लागू होगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!