3409 जब्त घी के 7 नमूने फेल, तीन फर्मों के लाइसेंस निलंबित: गजक और चिक्की का निर्माण गंदगी में करने वालों को दिया नोटिस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 29 अक्टूबर को पालदा की एक दुकान से नकली की आशंका में जब्त 3409 घी के लिए गए 10 नमूनों में से 7 फेल हो गए हैं, 3 की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर यहां संचालित तीनों फर्मों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी है।
प्रभारी मनीष स्वामी ने बताया कि टीम ने पालदा स्थित श्रीराम मिल्क फूड डेरी इंडस्ट्रीज और इसी परिसर मे संचालित दो अन्य फर्मों पर छापा मारा था और विभिन्न ब्रांड एवं पैकिंग के घी के 10 नमूने लिए थे। नकली की आशंका में 3409 किलो घी, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है, जब्त किया था।
नमूनों को भोपाल की लैब में भेजा गया था जहां से 7 की रिपोर्ट में दूषित पाए गए । 3 की रिपोर्ट आना बाकी है। ये नमूने एसआरएमआई मदर चॉइस गाय का घी के नाम से बेचे जा रहे पैकिंग डिब्बों से लिए गए थे। 5 पैरामीटर पर इनमें से 7 नमूने अवमानक पाए गए हैं।
तीनों लाइसेंस में परिसर का आगमन और निर्गम एक ही- इसी परिसर में श्रीराम मिल्क फूड डेरी इंडस्ट्रीज, एसआरएमआई राम मिल्क फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज तथा एसआरएमआई मिल्क फूड डेरी इंडस्ट्रीज नामक फर्में संचालित की जा रही थीं।
अलग-अलग लाइसेंस प्राप्त किए गए हैं, लेकिन तीनों लाइसेंस में परिसर का आगमन एवं निर्गम एक ही है। घी निर्माण/पैकिंग के लिए मशीनरी अलग-अलग नहीं है।
तीनों लाइसेंस के लिए खाद्य सामग्री का भंडारण एक ही जगह पर एक साथ किया जाता है। सभी फर्म का लेन-देन नरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है, लेकिन एक फर्म मे किसी अन्य व्यक्ति को फर्म प्रोपराइटर दर्शाया गया है, किंतु उसके नाम पर कोई लेन-देन आदि नहीं मिला।
इसका मतलब ये है कि वो फर्जी नाम है। उक्त फर्म में निर्मित मदर चॉइस घी मिलावटी पाए जाने पर इंदौर, देवास, धार, हरदा मे दायर प्रकरणों के निर्णय में दोषसिद्धि घोषित किए गए हैं एवं अर्थदंड भी किया गया है।
उज्जैन जिले में 2, मंदसौर जिले में 1 प्रकरण, साथ ही राजस्थान मे भी केस चलने की खबर मिली है। स्वामी ने बताया कि तीनों फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। अब यह मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
संबंधित समाचार

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!