31 किलो एमडी ड्रग्स जब्त: 600 किलो रॉ मटेरियल भी मिला; नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, नर्सरी की आड़ में चल रही थी फैक्ट्री, खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर, आज ही किया था प्रमुखता से खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नारकोटिक्स विभाग द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। शनिवार सुबह नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने आमला स्थित तीर्थ नर्सरी पर अचानक छापा मारकर एमडी (MD) ड्रग्स बनाने वाली एक विशाल फैक्ट्री को खुलासा किया है।
खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा
खुलासा फर्स्ट ने शनिवार के अंक में ही प्रमुखता से खुलासा कर दिया था कि आगर-मालवा इलाका ड्रग्स तस्करी का नया अड्डा बन रहा है। अब इस बड़ी कार्रवाई के बाद खुलासा फर्स्ट की खबर पर एक बार फिर मुहर लग गई है।
इलाके में मचा हड़कंप
इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई ने न केवल इलाके में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि ड्रग्स माफियाओं के उस बड़े नेटवर्क का भी खुलासा किया है जो एक नर्सरी के पीछे फल-फूल रहा था।
नर्सरी में चल रहा था काला खेल
जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर, जहाँ लोग फूल और पौधे खरीदने की उम्मीद करते थे, वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का ड्रग्स सिंडिकेट चल रहा था। केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई में अब तक जो बरामदगी हुई है, वह चौंकाने वाली है।
31 किलो एमडी ड्रग की जब्त
जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान 31 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 450 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
इतना ही नहीं 600 किलो रॉ मटेरियल भी जब्त किया गया है, जिससे भारी मात्रा में और ड्रग्स तैयार किया जाना था। इस दौरान फैक्ट्री स्तर की मशीनें और रसायन भी बरामद हुए हैं।
स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगी
नारकोटिक्स विभाग को इस बात का अंदेशा था कि ड्रग्स माफियाओं के तार बहुत गहरे जुड़े हैं। इसीलिए इस ऑपरेशन को 'टॉप सीक्रेट' रखा गया। उज्जैन और अन्य जिलों की संयुक्त टीम ने तड़के 4 बजे ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस को पूरी तरह दूर रखा गया। टीम 5 लग्जरी चारपहिया वाहनों में पहुंची थी ताकि किसी को शक न हो।
मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री बैन
छापेमारी के दौरान नर्सरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति या मीडियाकर्मी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने नर्सरी को चारों ओर से घेर लिया है और वर्तमान में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में तलाशी अभियान जारी है।
बड़े खुलासे की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, यह केवल एक शुरुआत है। इस फैक्ट्री के तार बड़े शहरों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े हो सकते हैं। अभी यह जांच की जा रही है कि इस नर्सरी का मालिक कौन है और किसके संरक्षण में यह करोड़ों का अवैध धंधा चल रहा था। जल्द ही बड़ी गिरफ्तारियों की संभावना है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!