कलेक्टर ने किया 3 पटवारी को सस्पेंड: करोड़ों की सरकारी जमीन को कर दिया था निजी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों की सरकारी जमीन को गलत तरीके से निजी नाम पर दर्ज किए जाने का खुलासा हुआ है। जांच में राजस्व दस्तावेजों में गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी सामने आने पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने तीन पटवारियों आशीष कटारे, अनिता चौहान और मेघा शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में तीनों का मुख्यालय देपालपुर रखा गया है।
खुलासा कैसे हुआ
ग्राम सांतेर (रसलपुरा) की जिस जमीन पर गड़बड़ी पकड़ी गई है, वह सर्वे नंबर 68/1 और 69/1 से संबंधित है। यह जमीन 24.55 एकड़ क्षेत्र में फैली उस सरकारी भूमि का हिस्सा है जिसे 1902 में मिशनरी स्कूल के पास स्थित बताया गया था।
अप्रैल 2019 में हाईकोर्ट के आदेश से यह पूरी जमीन सरकारी संपत्ति घोषित कर दी गई थी।
फिर भी, यहां से करीब ढाई बीघा जमीन को मांगलीला पिता राजाराम के नाम चढ़ाकर निजी कर दिया गया। इतना ही नहीं, जनवरी 2025 में इसका डीम्ड डायवर्सन भी कर दिया गया — यानी जमीन को निजी उपयोग के लिए मान्य मान लिया गया।
गड़बड़ी की परतें ऐसे खुलीं
मसीह समुदाय ने इस भूमि पर अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। अदालत ने उन्हें सिविल कोर्ट में वाद दायर करने को कहा।
जब सिविल कोर्ट में दस्तावेज प्रस्तुत हुए, तब खुलासा हुआ कि सरकारी घोषित जमीन का एक हिस्सा निजी व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया गया है।
इसके बाद कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए। शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने पर प्रारंभिक जांच हुई और दस्तावेजों में गंभीर अनियमितता की पुष्टि के बाद तीन पटवारियों को निलंबित कर दिया गया।
कलेक्टर का आदेश
जांच रिपोर्ट में यह साफ लिखा गया कि
राजस्व रिकार्डों की जांच में लापरवाही हुई।
जमीन को निजी नाम पर दर्ज करने की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया।
दस्तावेजों की जांच और सत्यापन में गंभीर चूक की गई।
इन्हीं कारणों से तीनों पटवारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!