27 ग्राम ब्राउन शुगर और दो किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार: मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 27 ग्राम ब्राउन शुगर और 2 किलो गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में नशे के नेटवर्क पर लगातार दबाव बनाने वाली मानी जा रही है।
राऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिलिकॉन सिटी मेन रोड पर चेकिंग के दौरान रवि ठाकुर निवासी पिगडंबर और घनश्याम पाटीदार निवासी आमा चंदन को गिरफ्तार किया। रवि के पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर और घनश्याम के पास से 14 ग्राम ब्राउन शुगर, साथ ही उनकी मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार दोनों नशे की छोटी पैकिंग में सप्लाई करते थे। इधर, आजाद नगर पुलिस ने तीन इमली ब्रिज के नीचे से लखन राम निवासी इंद्रेश नगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गांजा सप्लाई रूट पर सक्रिय था।
देसी शराब की अवैध सप्लाई पर शिकंजा चार गिरफ्तार
विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर 62 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। पहले मामले में आजाद नगर पुलिस ने शिव नगर परिसर के पास दबिश में अजय मालवीय को पकड़ा, जिसके पास से 18 क्वार्टर देसी शराब जब्त हुई।
गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई में ग्राम सांवलिया खेड़ी से लीलाबाई को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 18 क्वार्टर देसी शराब मिली। कनाड़िया पुलिस ने चोर बावड़ी से हिमांशु रायकवार को दबोचा। उसके कब्जे से 26 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!