खबर
टॉप न्यूज

24 घंटे में 50 अपराध, 25 केस सिर्फ मादक पदार्थों के: साल बदला, अपराध नहीं: 2025 के विदा होते-होते नशे ने शहर को जकड़ा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

31 दिसंबर 2025, 3:56 pm
शेयर करें:
24 घंटे में 50 अपराध, 25 केस सिर्फ मादक पदार्थों के

मुख्य रूप से ये घटनाक्रम आए सामने

राहुल यादव 99932-81971 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
2025 इतिहास बनने वाला है, लेकिन यह शहर को अपराध की ऐसी तासीर सौंप गया, जिसे नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं है। खासतौर पर नशे ने 2025 की विदाई को सबसे ज्यादा बदनाम किया।

साल के आखिरी दिन पुलिस की डेली सिचुएशन रिपोर्ट (डीएसआर) ने साफ कर दिया शहर में अपराध का सबसे खतरनाक और तेजी से बढ़ता चेहरा मादक पदार्थों का है।

साल के अंतिम 24 घंटों में कुल 50 अपराध दर्ज हुए, जिनमें 25 सार्वजनिक रूप से मादक पदार्थ पीने और अवैध रूप से बेचने के थे। यानी हर दूसरा अपराध सीधे तौर पर नशे से जुड़ा मिला। पुलिस कमिश्नरेट के चार जोन और 32 मुख्य थानों सहित कुल 36 थानों वाला शहर 2025 में लगातार अपराध के दबाव में रहा। शहर के नए रिहायशी इलाकों, कॉलोनियों, स्लम क्षेत्रों और मुख्य सड़कों के आसपास नशे का जाल फैलता चला गया।

पुलिस कार्रवाई के बावजूद छोटी तस्करी, खुलेआम बिक्री और युवाओं को निशाना बनाने की प्रवृत्ति 2025 में लगातार सामने आती रही।

आखिरी दिन का सच: हर दूसरा केस नशे का
31 दिसंबर को जारी डेली सिचुएशन रिपोर्ट में दर्ज 50 मामलों में 25 नशे से जुड़े होना बताने के लिए काफी है कि समस्या कितनी गहरी हो चुकी है।इन मामलों में अवैध शराब, गांजा, स्मैक, नशीली गोलियां और अन्य मादक पदार्थ सार्वजनिक स्थानों पर बेचते हुए आरोपी पकड़े गए। पुलिस रिकॉर्ड बताता है नशे के ये सौदागर अब केवल सुनसान इलाकों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि रिहायशी इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं।

मारपीट और नशा: खतरनाक कॉम्बिनेशन
साल के आखिरी दिन मारपीट के 10 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस जांच में कई मामलों में यह सामने आया विवाद की जड़ में नशा थी।2025 में यह ट्रेंड बार-बार देखने को मिला शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद छोटी कहासुनी भी हिंसक रूप ले लेती है। यही वजह रही मारपीट के मामले लगातार पुलिस की फाइलों में दर्ज होते रहे।

किरायेदारी, हुड़दंग और अव्यवस्था
शहर में तेजी से बढ़ती किरायेदारी भी कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनी। साल के आखिरी दिन किरायेदारों की सूचना नहीं देने और सड़क पर हुड़दंग करने से जुड़े चार मामले दर्ज हुए। पुलिस के अनुसार कई बार बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों के जरिए ही नशे का कारोबार फैलता है, जिससे अपराध की कड़ी और मजबूत हो जाती है।

डेली सिचुएशन रिपोर्ट में अवैध हथियार रखने के दो केस भी दर्ज किए गए। भले संख्या कम हो, लेकिन यह संकेत देता है नशे के कारण हिंसक वारदातों की आशंका रहती है। साल के आखिरी दिन चोरी के दो केस दर्ज किए गए। पुलिस रिकॉर्ड बताता है 2025 में चोरी की कई घटनाओं में आरोपी नशे की लत के शिकार निकले। नशे की पूर्ति के लिए की जाने वाली चोरियां शहर में अपराध का एक स्थायी कारण बन रही हैं।

नाबालिग भी नहीं बचे
नाबालिगों को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के दो केस भी दर्ज हुए। 2025 में यह एक गंभीर चिंता का विषय बनकर उभरा कि नशे और गलत संगत की चपेट में नाबालिग भी आ रहे हैं। मोबाइल, सोशल मीडिया और बाहरी संपर्कों के जरिए बच्चों तक पहुंचने के तरीके अपराधियों ने और तेज कर दिए हैं।

सड़क हादसे भी जारी: साल के आखिरी दिन तीन सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरण दर्ज हुए। तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की शिकायतें 2025 में लगातार सामने आती रहीं।पुलिस ने कई अभियान चलाए, लेकिन आंकड़े बताते हैं लापरवाही अब भी भारी पड़ रही है।पूरे साल के आंकड़ों और अंतिम दिन की रिपोर्ट का सार यही है 2025 को अगर किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह ‘नशा’ होगा।

देसी शराब से ब्राउन शुगर तक—हर थाना अलर्ट
नशे के खिलाफ कार्रवाई लगभग हर जोन में देखने को मिली। आजाद नगर पुलिस ने देसी शराब बेचने के मामले में महेंद्र चौहान निवासी मूसाखेड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर उससे 18 क्वार्टर देसी शराब जब्त की साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के दो केस दर्ज किए गए।

मल्हारगंज पुलिस ने बड़ा गणपति चौराहे से राधे चौहान और शिव यादव को गिरफ्तार कर 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। इसी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 7 केस दर्ज हुए।सदर बाजार पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किए, जबकि कनाड़िया पुलिस ने एक।

कनाड़िया पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में रवि सोलंकी के खिलाफ कार्रवाई कर 38 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। हीरा नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में तीन लोगों पर कार्रवाई की।बाणगंगा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में जगदीश उर्फ श्रीराम चौहान को गिरफ्तार कर उससे 19 क्वार्टर जब्त किए।रावजी बाजार पुलिस ने अजय लिखहरिया से 40 क्वार्टर देसी शराब बरामद की।

अन्नपूर्णा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का एक प्रकरण दर्ज किया, जबकि चंदन नगर पुलिस ने शराब और गांजा पीने के दो केस दर्ज किए। क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर बेचने के दो मामलों में कार्रवाई की। पुलिस रिकॉर्ड बताता है नशे का असर सिर्फ तस्करी तक सीमित नहीं रहा। मारपीट, सड़क हादसे, चोरी और हुड़दंग—इन सभी मामलों में नशे की भूमिका सामने आती रही। यही वजह है 2025 की विदाई में नशा पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनकर उभरा।

सड़क हादसे: तीन प्रकरण दर्ज
राऊ पुलिस ने अजय राठौर की शिकायत पर स्कूटी चालक के खिलाफ वहीं जितेंद्र यादव की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। तीसरे मामले में अक्षय भटनागर ने पुलिस को बताया पैदल अपने रूम जा रहा था, तभी एक कार चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

चोरी के बड़े मामले भी सामने आए
लसूड़िया थाना क्षेत्र में ईश्वर पाव निवासी कंट्री पार्क ने पुलिस को बताया उनकी कंपनी का ताला तोड़कर ट्रैक्टर चालक योगेश शर्मा के केबिन में रखे 7 लाख रुपए अज्ञात चोर ले उड़ा। कनाड़िया थाना क्षेत्र में सबसे बड़ा मामला सामने आया, जहां प्रकाशचंद्र डूंगरवाल ने शिकायत की शिवशक्ति नगर स्थित घर के सामने से उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर (डीडी-01-सी-6997) चोरी हो गई।

फ्लाइट में हंगामा, जान से मारने की धमकी
राऊ थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच विवाद को लेकर एक मामला दर्ज हुआ। सबसे गंभीर मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां शरीफ कुरैशी निवासी की इमली ने पुलिस को बताया एयरपोर्ट ड्यूटी पर थे। इस दौरान इंडिगो फ्लाइट के क्रू मेंबर यशी सागवान और रिया आर्य ने सूचना दी फ्लाइट में सवार यात्री सुनील कुमार निवासी हरियाणा बदतमीजी कर रहा है।

समझाने पर सुनील ने फ्लाइट लेट होने को लेकर हंगामा किया, क्रू मेंबर और सुरक्षाकर्मियों से गाली-गलौज व मारपीट की, इमरजेंसी दरवाजा खोलने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।इसके अलावा शहर के पांच अन्य थाना क्षेत्रों में भी मारपीट के मामले दर्ज हुए।

हुड़दंग, किरायेदार और हथियार
किरायेदारों की सूचना नहीं देने और सड़क पर हुड़दंग करने के मामलों में राऊ, भंवरकुआं और सदर बाजार पुलिस ने तीन लोगों पर कार्रवाई की वहीं मल्हारगंज पुलिस ने अवैध हथियार रखने के दो केस दर्ज किए।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 5 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 5 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 5 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 5 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 5 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 5 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 5 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 5 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 5 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 6 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 6 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 6 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 6 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 6 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 6 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 6 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 6 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 6 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!