खबर
टॉप न्यूज

रणजीत हनुमान के भक्तों ने लुुटाया बेबी अनिका पर प्यार, 2.30 लाख रु. दिए: अन्य जगहों पर भी चल रहा कैंपेन; मासूम का जीवन बचाने हर कोई जुटा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

12 दिसंबर 2025, 6:21 pm
शेयर करें:
रणजीत हनुमान के भक्तों ने लुुटाया बेबी अनिका पर प्यार, 2.30 लाख रु. दिए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
2 साल की मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए हर कोई अपने स्तर पर जुटा है। आज सुबह निकली रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी में शामिल भक्तों ने भी बेबी के प्रति असीम प्यार लुटाया और 2.30 लाख रुपए इकट्‌ठा हो गए। वहीं अन्य जगहों पर भी बेबी का जीवन बचाने के लिए लोगों ने कैंपेन चलाकर राशि एकत्र की। खास बात यह कि हर किसी के मन में बेबी की गंभीर बीमारी के प्रति दर्द है और सभी चाहते हैं कि बेबी के इंजेक्शन की राशि जल्द एकत्र हो, ताकि समय रहते उसका इलाज हो और उसकी मुस्कुराहट व खिलखिलाहट बनी रहे।

बेबी अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप-2 नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। इसका इलाज एकमात्र इंजेक्शन ही है, जो अमेरिका से आता है और इसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। अनिका का जीवन बचाने के लिए इस राशि को एकत्र करने का अभियान सामाजिक कार्यकर्ता अनीश पांडे के नेतृत्व में चल रहा है। उन्होंने बताया कि आज सुबह निकली भगवान रणजीत की पालकी यात्रा के दौरान भी भक्तों ने बेबी के प्रति प्यार लुटाया। महूनाका चौराहा पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा लगाए गए स्वागत मंच पर बेबी के लिए कैंपेन चलाया गया। पोस्टर-बैनर लगाए गए।

एलईडी पर प्रचार भी किया गया था। पास में ही संस्था हिंद रक्षक के संयोजक एकलव्यसिंह गौड़ की ओर से भी मंच लगाया गया था, जहां से भी बेबी अनिका के लिए मदद की अपील प्रसारित की गई। यहां भक्तों ने यथासंभव मदद प्रदान की और देखते ही देखते 2.30 लाख रुपए एकत्र हो गए। इस पर उन्होंने सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई भक्त तो ऐसे भी थे, जो बेबी की बीमारी जानकर भावुक हो गए। आज दोपहर तक यहीं कैंपेन चलेगा।

अन्य जगहों पर भी जुटाई जा रही मदद
सत्य सांई चौराहा पर अजय चौधरी, धनंजय यादव, योगेश वर्मा, शुभम चौधरी, कमल भाटिया आदि के नेतृत्व में बेबी अनिका के जीवन को बचाने के लिए कैंपेन चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बेबी के लिए आर्थिक मदद प्रदान की। उधर, चिंटू वाजपेयी, अमित यादव व सहयोगियों ने भी अपने स्तर पर राशि एकत्र की और पांडे को सौंपी है। कल रणजीत हनुमान मंदिर पर शिविर लगा था, जिसमें बबलू काले, जीतू भाटिया, कृष्णा श्रीवास, सोनू सामंत, विकास नरवले आदि ने बेबी अनिका का जीवन बचाने की सार्थक अपील की और भक्तों ने दिल खोलकर मदद दी। दीपक पुरोहित की टीम ने भी प्रचार में हिस्सा लिया और मदद की अपील की।

‘बिग बॉस’ ने भी की अपील: पांडे ने बताया कलर्स टीवी के चर्चित सीरियल ‘बिग बॉस’ में बिग बॉस की आवाज देने वाले विजय विक्रम सिंह ने भी बेबी अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए अपील प्रसारित की है। उन्होंने बेबी की मदद करने का आग्रह करने की अपील करते हुए इंदौरवासियों की संवेदनशीलता की बात भी कही।

सुनते ही लोगों की आंखों में आ जाते हैं आंसू: पांडे ने बताया 2 वर्षीय बेबी अनिका की दर्दभरी दास्तां सुन लोग भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वे कहते हैं कि बेबी की जिंदगी बचाने के लिए जितनी जल्दी हो सके, पैसों का पूरा इंतजाम हो जाए और उसे उक्त इंजेक्शन लग जाए, ताकि उसकी जिंदगी बचाई जा सके।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 12 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 13 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 13 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 13 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 13 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 14 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 14 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 14 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 14 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 14 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 14 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 14 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 14 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 14 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 14 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!