खबर
Top News

भागीरथपुरा में 23 मौतें, प्रशासन ने 21 ही स्वीकारी: चिकित्सकों ने डायरिया को वजह बताकर कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जनवरी 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
भागीरथपुरा में 23 मौतें, प्रशासन ने 21 ही स्वीकारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में ड्रेनेजयुक्त पानी से 23 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों अस्पताल में हैं। इस बीच चिकित्सकों ने अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौपी है। इसमें माना है अधिकतर मौतें डायरिया से हुई है। इस रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने 21 मौतें ही स्वीकारी हैं।

भागीरथपुरा में मौतें लगातार हो रही हैं। इस बीच चिकित्सकों ने डेथ ऑडिट कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। इसमें 6 मौत सीधे डायरिया से होना बताया है, वहीं नौ मौतों का संभावित कारण भी डायरिया ही बताया है। डेथ ऑडिट में दो मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है, वहीं चार मौतों का संबंध पेयजल त्रासदी से नहीं होना बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये मौतें अन्य कारणों से हुई हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने 21 मौतों का डेथ ऑडिट पूरा होने की पुष्टि की है।

50 टीमें कर रहीं सर्वे: सीएमएचओ डॉ. माधवप्रसाद हासानी ने बताया भागीरथपुरा में 50 टीमों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भागीरथपुरा ओपीडी में 12 नए मरीज डायरिया के आए, जिनमें से तीन को रैफर किया गया है। क्षेत्र के निवासियों को हेल्थकार्ड वितरित किए गए हैं, जिसमें उनके स्वास्थ्य सूचकांक की जानकारी है। आशा कार्यकर्ता लोगों को भयमुक्त रहने के बारे में समझाईश दे रही हैं।

हैजा व डायरिया: भागीरथपुरा में हैजा और डायरिया जैसी संक्रामक बीमारी फैल गई है। मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, प्रशासन, निगम व स्वास्थ्य विभाग पूरी ताकत से हालात को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहा है लेकिन अब तक मरीजों का मिलना जारी है। लोगों का कहना है सब कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता।

कागजी दावों के बीच गहराता मौत का साया
भागीरथपुरा का स्वास्थ्य संकट भयावह त्रासदी का रूप ले रहा है, जहां प्रशासन के तमाम दावों की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी तंत्र 50 दलों के माध्यम से घर-घर जांच का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहा है, दूसरी ओर मरने वालों का बढ़ता आंकड़ा अभियान को कटघरे में खड़ा कर रहा है।

सोमवार को 50 सर्वे दलों ने 1,657 घरों में 4,827 लोगों के परीक्षण का दावा किया, लेकिन बढ़ती मौतों ने चिंता में डाल रखा है। सीएमएचओ डॉ. माधवप्रसाद हासानी ने बताया सोमवार को ओपीडी में डायरिया के 12 नए मामले आए, जिनमें से तीन को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में रैफर किया गया है।

प्रशासन द्वारा वितरित किए जा रहे हेल्थ कार्ड और आशा कार्यकर्ताओं की समझाइश के बीच बड़ा सवाल है तंत्र इतना सक्रिय है तो मृत्यु दर में कमी क्यों नहीं आ रही? कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर क्षेत्र में तीन एंबुलेंस और 24 घंटे चिकित्सक तैनात हैं साथ ही मरीजों को एमवाय, अरबिंदो और चाचा नेहरू भेजने की व्यवस्था भी कागजों पर दुरुस्त है, लेकिन धरातल पर लाशें व्यवस्थाओं का खुलासा कर रही हैं।

डॉ. हासानी ने निजी अस्पतालों को निःशुल्क उपचार के निर्देश तो दिए हैं पर पीड़ितों का आक्रोश यह बताने के लिए काफी है कि राहत के नाम पर औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं है।

सरकारी आंकड़े बताते हैं भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 39 रह गई है और आईसीयू में केवल 10 मरीज हैं, लेकिन मौत के बढ़ते ग्राफ ने पूरे इंदौर को चिंता में डाल दिया है।

‘प्रत्येक घर पहुंचेगा जल, जब खिलेगा कमल’
सोशल मीडिया पर भागीरथपुरा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सत्ता के चुनावी जुमलों को नंगा कर दिया है। वीडियो में एक बोर्ड साफ नजर आता है, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा है ‘प्रत्येक घर पहुंचेगा जल, जब खिलेगा कमल।’

यह लाइन अब नारे से ज्यादा एक कड़वा व्यंग्य बन चुकी है। जिस इलाके में दूषित पानी से 23 लोगों की जान चली गई, वहां यह बोर्ड सरकार की नाकामी और झूठे वादों का सबसे बड़ा सबूत बनकर खड़ा है।

चुनाव के वक्त जिस भरोसे के साथ यह नारा उछाला गया था, वही भरोसा आज लोगों के लिए मातम और आक्रोश में बदल चुका है। यह कोई साधारण नारा नहीं, बल्कि उस राजनीतिक खोखलेपन का आईना है, जिसने भागीरथपुरा को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया।

जिस इलाके में अब तक 23 लोगों की जान दूषित पानी के कारण जा चुकी है, वहां सरकार पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है। पार्षद से लेकर क्षेत्रीय विधायक तक चुप्पी साधे बैठे हैं, मानो यह त्रासदी उनकी जिम्मेदारी ही न हो।

इलाके में कभी गाड़ियों के काफिलों के साथ दौड़ने वाले नेताओं की चमचमाती गाड़ियां अब कभी-कभार बंद कांच के भीतर से ही भागीरथपुरा की गलियों से गुजरती दिख जाती हैं। लेकिन किसी नेता में इतनी हिम्मत नहीं बची कि वह उतरकर पीड़ित परिवारों की आंखों में आंख डालकर बात कर सके। लोगों का गुस्सा, उनकी बेबसी और मौतों की चीखें अब सत्ता के कानों तक पहुंचने लायक भी नहीं मानी जा रही हैं।

कहीं दूसरा ‘भागीरथपुरा’ न बन जाए ‘आंबाचंदन’!

महू के पास दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
भागीरथपुरा के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। वही हालात महू क्षेत्र के आंबाचंदन गांव में नजर आ रहे हैं। यहां के ग्रामीण वर्षों से जहरीला और संदिग्ध पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन शासन-प्रशासन खामोश है। ग्रामीणों को डर है समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंबाचंदन भी एक दिन भागीरथपुरा की तरह मौतों का नया अध्याय बन सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है गांव में राजनीति का ऐसा जाल बिछा है, जिसमें आम आदमी की आवाज दब जाती है। छोटे-छोटे नेताओं को बड़े नेताओं का संरक्षण है, जिसके कारण रहवासी अपनी पीड़ा तक खुलकर नहीं कह पाते। वर्षों से इस व्यवस्था का खामियाजा भुगत रहे हैं।

कोई भी डर के कारण शिकायत करने आगे नहीं आता क्योंकि पता है सुनवाई कहीं नहीं होगी। अब ग्रामीणों को सिर्फ खुलासा फर्स्ट से उम्मीद है कि उसके माध्यम से उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और शायद प्रशासन जागेगा। आंबाचंदन के पाटीदार मोहल्ले में आंगनवाड़ी परिसर में सार्वजनिक बोरिंग है, जिससे पूरे गांव को पानी सप्लाई होता है।

गांव में करीब 2200 घर हैं और इसी एक बोरिंग से हजारों लोग रोज पानी पीते हैं। ग्रामीणों का आरोप है इस बोरिंग की जमीन पर सचिन पाटीदार ने कब्जा कर रखा है और वहां अपने जानवरों का मल-मूत्र डलवा रहा है, जिससे पानी की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पंचायत और प्रशासन आंख मूंदे बैठे हैं।

अतिक्रमणकारी को भाजपा का संरक्षण
ग्रामीणों का कहना है सचिन को भाजपा नेताओं का संरक्षण है। इस कारण कोई भी अवैध कब्जे और गंदगी के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहा। शिकायत करने का मतलब पूरे पंचायत तंत्र को दुश्मन बना लेना है। कुछ लोगों ने मुद्दा उठाने की कोशिश की थी, लेकिन रंगदारी के जरिए आवाज दबा दी गई।

रहवासियों के अनुसार बोरिंग के आसपास खुला प्लॉट था, उस पर धीरे-धीरे कब्जा जमाया गया और आज निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। आशंका है यहां भी दूषित पानी से मौतों का तांडव शुरू हो सकता है। आंबाचंदन के लोग वही पूछ रहे हैं जो कभी भागीरथपुरा ने पूछा था?

क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? फिर जांच और बयानबाजी होगी? अगर आज भी शासन-प्रशासन नहीं चेता, तो आंबा चंदन भी कल भागीरथपुरा की तरह सरकारी लापरवाही का दूसरा नाम बन जाएगा।

खुलासा फर्स्ट से उम्मीद वो हमारी आवाज बने: शहर से सटे आंबा चंदन गांव के रहवासी आज दूषित और जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन शासन-प्रशासन मानो यहां भी किसी नए भागीरथपुरा कांड का इंतजार कर रहा है।

गांव में राजनीति का ऐसा जाल बिछा है कि बड़े नेताओं ने छोटे-छोटे गांव के नेताओं को अपने संरक्षण में ले रखा है और इसी की कीमत वर्षों से आम ग्रामीण चुका रहे हैं। डर, दबाव और नेतागिरी के कारण कोई भी व्यक्ति अपनी आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा।

जो बोलने की कोशिश करता है, उसे राजनीतिक छर्रों से कुचल दिया जाता है। इस सन्नाटे और बेबसी के बीच ग्रामीणों को अब सिर्फ खुलासा फर्स्ट से उम्मीद है कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी, प्रशासन की नींद टूटेगी और शायद पहली बार इन गांव के रहवासियों को भी इंसान समझकर सुना जाएगा।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 7 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 7 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 8 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 8 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 8 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 8 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 8 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 8 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 8 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 8 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 8 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 8 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 8 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 9 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 9 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 9 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!