जहरीले पानी से 21वीं मौत: एक और महिला ने तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में नंबर-1 शहर इंदौर का भागीरथपुरा इलाका इस वक्त भयावह त्रासदी से गुजर रहा है। दूषित पानी के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक और महिला की मौत के बाद अब इस सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ने वालों की संख्या 21 हो गई है।
सुनीता वर्मा की मौत
जानकारी के मुताबिक, 49 वर्षीय सुनीता वर्मा ने शनिवार दोपहर दम तोड़ दिया। वह भागीरथपुरा की फर्जी वाली गली की रहने वाली थी। सुनीता को 7 जनवरी को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
किडनी हो गई थी डैमेज
उनके बेटे विकास ने रोते हुए बताया कि दूषित पानी पीने के कारण उनकी मां की किडनी पूरी तरह डैमेज हो चुकी थी। प्रशासन अब रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगा ताकि मौत के तकनीकी कारणों की पुष्टि की जा सके।
45 अब भी भर्ती, 4 वेंटिलेटर पर
अब नए मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है। लेकिन जो मरीज पहले से भर्ती हैं, उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अब तक 414 मरीज अस्पताल पहुँच चुके हैं और 369 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। वर्तमान में 45 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 11 मरीज आईसीयू में हैं।
वेंटिलेटर सपोर्ट पर
4 वृद्ध मरीज करीब एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर हैं, जिन्हें किडनी, लिवर और मल्टी ऑर्गन फेल्योर जैसी घातक समस्याएं हो गई हैं।
15 नए मामले सामने आए
डायरिया के 15 नए मामले सामने आए, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टरों की विशेष टीम उन मरीजों पर कड़ी नजर रख रही है जो पहले से ही अन्य बीमारियों से जूझ रहे है।
संबंधित समाचार

अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत:अस्पताल में हंगामा; परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, इकलौते बेटे को खोने से परिवार सदमे में

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र:32 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

खीरे की खेती से 24 गुना कमाया मुनाफा:इस योजना से मजबूत हो रही किसानों की आर्थिक स्थिति

मुख्यमंत्री ने पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना:डॉ. यादव ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना

कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला:तीन सेकंड में चाकू से किए दो वार; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

पहले गला दबाया,फिर पेंचकस से किए वार:प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

केस रफा-दफा करने के लिए 1500 रुपये की मांगी रिश्वत:कोटवार को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सड़क हादसा:श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर; इतने की मौत, तीन की हालत गंभीर

खतरा बढ़ा:एक महीने में इतने बच्चों की मौत, इतने में संक्रमण की पुष्टि; वैक्सीन उपलब्ध नहीं

महिलाओं से ठगी:डिजाइन कॉपी कराने का झांसा देकर फरार; लाखों के आभूषण ले जाने का दावा

बद्रीनाथ धाम दान चोरी मामला:SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; एक नहीं कई बार हुई कथित हेराफेरी

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर पलटवार:बोले-राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और ऐसी भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं

पहली तेज बारिश में ही बह गया 2 करोड़ की लागत से बना स्टॉपडेम:सांवेर विधानसभा में शिप्रा नदी पर बने डेम की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न

अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; अभिमत बदलने के बदले रुपए मांगने का आरोप

मैं लगातार तीसरे साल पौधारोपण अभियान में शामिल हो रहा हूं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:बीएसएफ की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर हुआ 21 लाख पौधारोपण के संकल्प का शुभारंभ

प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग:28 टैंकर व फायर ब्रिगेड की पांच दमकलें जुटीं

अहम मामला:जस्टिस ने खुद को सुनवाई से किया अलग; अब नई स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

नहीं रुक रही सरकारी राशन की कालाबाजारी, फिर पकड़ी गई

6 साल पुरानी ड्रग्स की फाइल फिर खुली:नाना पटवारी की बढ़ेगी मुश्किलें

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है नरोत्तम मिश्रा का नाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!