खबर
टॉप न्यूज

गुटखा माफिया किशोर वाधवानी पर 2002 करोड़ का हथौड़ा: एमपी के सबसे बड़े टैक्स चोर रैकेट का खुलासा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

10 दिसंबर 2025, 1:26 pm
शेयर करें:
गुटखा माफिया किशोर वाधवानी पर 2002 करोड़ का हथौड़ा

25 से ज्यादा कारोबारी भी फंसे जाल में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज कमिश्नरेट इंदौर ने टैक्स चोर गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी और उसके नेटवर्क पर 2002 करोड़ रुपए का टैक्स डिमांड नोटिस ठोंक दिया है। यह मप्र के इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स रिकवरी मानी जा रही है। इस नोटिस की सीधी जद में एलोरा टोबैको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन, किशोर वाधवानी, श्याम खेमानी, अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र पीठादिया, राजू गर्ग, शिमला इंडस्ट्रीज प्रालि, देवेंद्र द्विवेदी, विनायका फिल्टर्ड प्रालि और विनोद बिदासरिया जैसे नाम शामिल हैं, जिन पर करोड़ों की टैक्स चोरी का ठोस आरोप है।

इनके अलावा रमेश परिहार, टीएएन इंटरप्राइजेज, एसआर ट्रेडिंग, निश्का इंटरप्राइजेज, इंक फ्रूट, एमएन इंटरप्राइजेज, रानी प्रेस प्रालि, जौहर हसन तथा एनजी ग्राफिक्स एंड ब्लॉक मेकर्स जैसे कई और कारोबारी भी इस भारी-भरकम नोटिस की जद में आए हैं। दस्तावेजों के अनुसार यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से टैक्स चोरी करता आ रहा था।

सुप्रीम कोर्ट से भी झटका- हाई कोर्ट में हार के बाद वाधवानी गिरोह सुप्रीम कोर्ट तक गया। 2 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के निर्णय को सही ठहराते हुए उसकी अपील खारिज दी। इस फैसले के बाद कमिश्नरेट ने 6 दिसंबर को 2002 करोड़ का फाइनल टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया, जिसमें 75.67 करोड़ एक्साइज ड्यूटी शामिल है।

जांच में खुलासा हुआ कि दबंग दुनिया अखबार के डायरेक्टर वाधवानी ने अखबार की बिक्री को 10 गुना तक बढ़ाकर दिखाया। वास्तविक सर्कुलेशन 6 से 10 हजार के बीच था, लेकिन कागजों में 60 हजार से 1 लाख दर्शाया। इसके पीछे उसका असली खेल था फर्जी इनवॉइस बनाकर जीएसटी चोरी का पैसा और अन्य बिजनेस की काली कमाई खपाना।

इसी जांच में 904 फर्जी इनवॉइस पकड़े गए, जिनका उपयोग करोड़ों के टैक्स घोटाले को छिपाने में किया गया। इस पूरे मामले में डीजीजीआई ने किशोर वाधवानी और उसके भतीजे नीतेश वाधवानी पर आईपीसी की धाराओं 420, 467, 468, 471 और 120-B के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

2020 की छापेमारी से हुआ खुलासा
जून 2020 में कमिश्नरेट ने इन कंपनियों और उनके ठिकानों पर छापे मारे थे। कार्रवाई में टैक्स चोरी के पुख्ता सबूत मिले और विभाग ने तुरंत 151 करोड़ की जीएसटी और 76 करोड़ की एक्साइज ड्यूटी की चोरी का नोटिस थमाया। आरोपी इस कार्रवाई को टालने हाई कोर्ट पहुंचे, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर साफ कहा था कि पक्षकार ‘न्यायिक प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचना चाहते हैं।’ कोर्ट ने उन पर 2 लाख रुपए की पेनल्टी भी ठोंकी।

गुटखा-अखबार-फर्जी बिलिंग… तीन धंधों की मिलीभगत
किशोर वाधवानी, जो एलोरा टोबैको (ईटीसीएल) का प्रोपराइटर है, उसके ठिकानों से डीजीजीआई ने जून 2020 में छापों के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी पकड़ी थी। जुलाई 2017 से जून 2020 के बीच उसने लगातार टैक्स चोरी की। पकड़े जाने के बाद 15 जून 2020 को वाधवानी की गिरफ्तारी हुई, हालांकि उसे जमानत मिल गई।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 15 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 15 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 16 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 16 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 16 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 16 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 16 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 16 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 16 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 16 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 16 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 16 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 16 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 17 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 17 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!