देपालपुर गोशाला में भूख एवं प्यास से चली गई 20 गायों की जान: महू से 20 दिन पहले पकड़ी थीं; पालक गोशाला पहुंचे तो मृत मिलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू से करीब 20 दिन पूर्व पकड़कर देपालपुर की गोशाला पहुंचाई गई 20 गायों की मौत हो गई। जब पालक वहां पहुंचे तो गायों के शव देख आरोप लगाया कि गोशाला भले ही नगर निगम द्वारा संचालित है, लेकिन भूख-प्यास से इन गायों की मौत हुई है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
गोपालकों ने बताया महू केंटोनमेंट बोर्ड द्वारा करीब 20 दिन पूर्व चलाए गए अभियान के दौरान 20 गायों को पकड़ा गया था, जिन्हें बाद में देपालपुर रोड पर हातोद के रेशम केंद्र के नजदीक स्थित गोशाला में पहुंचा दिया गया। जब पालक यहां अपनी गायें वापस लेने पहुंचे तो उन्हें गोशाला के संचालक स्वामी अच्युतानंद ने कहा कि वे गायों का बेहतर ध्यान रख रहे हैं।
आप महापौर पुष्यमित्र भार्गव से परमिशन ले आओ तो गायों को छोड़ देंगे। इस पर महू के गोपालक महापौर के पास पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं दिया। कई दिन बाद जब वे निगम का आदेश लेकर पहुंचे तो पाया कि गायों की मौत हो गई है।
इनमें से एक गोपालक ने बताया कि उनकी गाय गर्भवती थी और उन्होंने उसे छोड़ देने का निवेदन किया था, लेकिन ये कहकर टरका दिया गया था कि गोशाला में उसे गुड़, गरम समोसे, जलेबी आदि खिलाई जा रही है।
आप चिंता न करें। उनका आरोप है कि गायों की मौत भूख-प्यास से हुई है। गोशाला में उनका कोई ध्यान नहीं रखा गया। मामले में गोशाला संचालक स्वामी अच्युतानंद से बात नहीं हो सकी।
सरकार की संवेदनहीनता: यादव
कांग्रेस नेता राकेशसिंह यादव ने कहा है कि गायों की मौत ठंड, भूख और इलाज के अभाव में हुई, जो सरकार और निगम की घोर लापरवाही का प्रमाण है। भाजपा गाय के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन सत्ता में आते ही गोशालाओं में गायों को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।
गोशाला में गायों की मौत सामान्य घटना नहीं है। नगर निगम, पशुपालन विभाग और गोशाला प्रबंधन की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच कराने, गायों की पीएम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रदेशभर की गोशालाओं का आपात निरीक्षण कराने की मांग की है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!