टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान: शुभमन गिल बाहर; इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI मुख्यालय में शनिवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम का ऐलान किया गया।
अक्षर पटेल को मिली नई जिम्मेदारी
इस बार की सबसे बड़ी खबर शुभमन गिल का टीम से बाहर होना है। गिल, जो टीम के अहम स्तंभ माने जाते थे, उन्हें खराब फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन के चलते जगह नहीं मिली है। उनकी जगह अक्षर पटेल को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
चयन का मुख्य आधार
विकेटकीपर और टॉप ऑर्डर मुख्य चयनकर्ता ने स्पष्ट किया कि गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल वह रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, कप्तान सूर्या ने कहा, "यह फैसला केवल फॉर्म पर आधारित नहीं है।
हमें टॉप ऑर्डर में एक आक्रामक विकेटकीपर चाहिए था, इसलिए ईशान किशन और संजू सैमसन को प्राथमिकता दी गई।" टीम में रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी ने निचले क्रम को और मजबूती दी है।
मिशन 2026: भारत का पूरा शेड्यूल
वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। विश्व कप का आगाज 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच से होगा।
भारत अपना पहला मुकाबला उसी दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!