2 दिसंबर तक और खुले में सांस ले सकेंगे हमलावर: मामला वरिष्ठ पत्रकार के स्पोर्ट्स टीचर बेटों पर हमले का
Khulasa First
संवाददाता

सुनवाई पर एसडीएम के न मिलने पर दी अगली तारीख
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले महीने बाउंड ओवर अवधि में महू के वरिष्ठ पत्रकार के स्पोर्ट्स टीचर बेटों पर हमला करने वाले ड्रग्स तस्कर के बेटे थोड़े दिन और खुली हवा में सांस ले पाएंगे। बताते हैं कि एसडीएम ने आरोपियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन खुद निर्धारित तारीख पर अपने कार्यालय में नहीं थे। इसके चलतेे आरोपियों को 2 दिसंबर की तारीख दी गई है। संभवत: इस दिन आरोपियों को बाउंड ओवर अवधि में अपराध करने के चलते बची हुई अवधि के लिए जेल भेज दिया जाएगा।
22 अक्टूबर की रात तेलीखेड़ा (महू) के वरिष्ठ पत्रकार विनय स्वामी के बेटे अंकित स्वामी और आकाश स्वामी पर महू के कुख्यात ड्रग्स तस्कर मुकेश चटपटी के बेटों ने हमला किया था। महू पुलिस ने मामले में तनिष्क उर्फ स्वयं वर्मा निवासी राज मोहल्ला (महू), अभिषेक उर्फ अम्मू निवासी भोई मोहल्ला (महू), ऋषभ वर्मा और डॉक्टर कुलदीप वर्मा पर केस दर्ज किया था।
डॉक्टर कुलदीप को छोड़कर तीनों को जेल भेजा था, बाद में खुलासा हुआ था कि आदतन अपराधी स्वयं उर्फ तनिष्क को 2 मई और अभिषेक उर्फ अम्मू को 20 जून को एक-एक साल के लिए 25-25 हजार रुपए से बाउंड ओवर किया था। बावजूद इसके स्वयं उर्फ तनिष्क छह महीने तो अभिषेक उर्फ अम्मू चार महीने में ही अपराध कर बैठा।
महू एसडीएम ने दोनों को नोटिस जारी कर 20 नवंबर को अपनी कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब दोनों को नई तारीख 2 दिसंबर दी है।
आदतन अपराधी, लेकिन गुंडा लिस्ट में शामिल क्यों नहीं कर रही पुलिस?
तनिष्क उर्फ स्वयं और अभिषेक उर्फ अम्मू ने नई उम्र के युवकों को नशे की लत लगा रखी है। उनके जरिए ड्रग्स सप्लाई करते हैं। शंका है कि आरोपियों के कारण यहां कोई अनहोनी न हो जाए। अभिषेक उर्फ अम्मू पर धारा 323 ,294 ,506 आईपीसी (अपराध क्रमांक 176/21), धारा 323,294,506 आईपीसी (अपराध क्रमांक 390/2024), 323,294,506 आईपीसी (अपराध क्रमांक 250/2021) और 486/2025 में भी एक मामला दर्ज हुआ है।
वहीं, आरोपी तनिष्क उर्फ स्वयं वर्मा पर लड़ाई झगड़े का (अपराध क्रमांक 701/2024), धारा 191(2), 190, 326 (एफ), 324(4) बीएनएस (दंगे का अपरा) (अपराध क्रमांक 144/2025), धारा 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस (अपराध क्रमांक 523/2025) दर्ज है।
आरोपियों को करेंगे सूचीबद्ध
मैं मामले को दिखवाता हूं। बांड ओवर के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों का रिकॉर्ड निकलवाकर सूचीबद्ध किया जाएगा। -रूपेश द्विवेदी, एडिशनल एसपी, देहात
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!