खबर
टॉप न्यूज

2 साल की मासूम से हैवानियत करने वाले को चार बार उम्रकैद: दरिंदे ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कोर्ट का बड़ा फैसला

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

06 दिसंबर 2025, 4:02 pm
शेयर करें:
2 साल की मासूम से हैवानियत करने वाले को चार बार उम्रकैद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला अदालत ने दो साल की मासूम से दुष्कृत्य और हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर दिनेश डाबर को चार अलग-अलग धाराओं में चार बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने फैसले में कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी की करतूत उसकी कुंठित और आपराधिक मानसिकता को दर्शाती है। ऐसी स्थिति में न्यूनतम सजा देना अन्याय होगा।

धार जिले के करददा गांव निवासी 38 वर्षीय दिनेश डाबर 12 अक्टूबर 2022 की रात शहर के पश्चिम क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में रहने वाले परिवार की दो वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया था। कुछ देर बाद जब मां को बच्ची दिखाई नहीं दी तो पिता-माता ने आसपास तलाशा, लेकिन सुराग नहीं मिला।

सुबह डायल-100 के जवानों ने रेती मंडी रोड स्थित खंभाती कंपाउंड के पास झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल बच्ची को देखा। पहचान होने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपी बच्ची के घर जाता और लौटता दिखाई दिया।

बच्ची के पिता ने फुटेज देखकर ट्रक ड्राइवर दिनेश के रूप में पहचान की। डीएनए रिपोर्ट में वारदात में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई।

इन धाराओं में मिली उम्रकैद
5 दिसंबर को विशेष न्यायालय (पॉक्सो) की न्यायाधीश क्षिप्रा पटेल ने दिनेश को दोषी मानते हुए धारा 5M/6 पॉक्सो- आजीवन कारावास, धारा 5-J(iii)/6 पॉक्सो- आजीवन कारावास, धारा 5(e)/6 पॉक्सो- आजीवन कारावास, धारा 307 (हत्या का प्रयास)- आजीवन कारावास, इसके अलावा धारा 366 भादंवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 42 हजार रुपए अर्थदंड किया।

अभियोजन को मजबूत बनाया 31 गवाहों ने- कोर्ट ने इस मामले में सभी 31 गवाहों को भरोसेमंद माना। परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी मजबूत रहे, जिनके आधार पर आरोपी को चार उम्रकैद की सजा सुनाई।

कोर्ट ने पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत बच्ची को 3 लाख रुपए भी देने की अनुशंसा की है। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुशीला राठौर और प्रीति अग्रवाल ने पैरवी की।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 15 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 15 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 16 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 16 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 16 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 16 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 16 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 16 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 16 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 16 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!