कातिल डोर ऐसी लिपटी कि 2 इंच तक कट गया गला: पुलिस-प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी शहर में बिक रही मौत की डोर
Khulasa First
संवाददाता

विजय नगर पुलिस ने जानलेवा चाइनीज मांझे के प्रति रैली निकाल बच्चों व अभिभावकों को चेताया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आसमान में पतंग के साथ मौत बनकर उड़ते चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार चलाई जा रही मुहिम और चेतावनी के बावजूद न दुकानदारों और न ही पतंगबाजों पर इसका कोई असर दिखाई दे रहा है।
हालत यह है कि रोज ही इस जानलेवा मांझे की चपेट में आकर लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं हो रही हैं। गत दिनों आठवीं के छात्र गुलशन की जान लेने वाली इस डोर से कल फिर दो और जिंदगियां लहूलुहान हो गईं।
दोनों घायलों का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 6 बजे बाइक सवार फर्नीचर व्यापारी रेहान खान (30) के गले में अचानक चाइनीज डोर आ फंसी और पलभर में उनका गला 2 इंच तक कट गया। गनीमत रही कि परिचित द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने से जान बच गई। बताया जाता है घाव यदि आधा इंच और गहरा होता तो उनका बचना मुश्किल होता।
इसी तरह दूसरी घटना वेलोसिटी टॉकीज के पास 27 वर्षीय जीवन नामक युवक के साथ घटी। पैदल जा रहे जीवन के पैर में उलजी चाइनीज डोर ने पैर के अंगूठे को ऐसा चीरा कि हड्डी तक कट गई और खून रुकने का नाम नहीं ले रहा था। राहगीर ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, तब जाकर हालत संभली।
कमिश्नर का आदेश बेअसर
शहर में इस जानलेवा डोर को लेकर पुलिस का दावा है कि चाइनीज डोर बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर पिछले रविवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह सख्त चेतावनी भी जारी कर चुके हैं, लेकिन चाइनीज मांझा बेचने और इससे पतंगबाजी करने वालों पर कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है सादी वर्दी में जवान तैनात किए जाएंगे, चाइनीज डोर बेचते और इससे पतंग उड़ाते पकड़े जाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
गली-मोहल्लों में रैली, दुकानदारों को कड़ी चेतावनी
चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं और प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री व उपयोग रोकने के लिए विजय नगर पुलिस ने शनिवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों और आम लोगों को समझाइश दी गई कि चाइनीज मांझा रखना, बेचना या इसका उपयोग करना कानूनन अपराध है।
ऐसा करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीआई पटेल के मुताबिक अभियान के तहत राम नगर, बड़ी भमौरी और सयाजी चौराहा क्षेत्र में पुलिस टीम ने घर-घर जाकर लोगों को बताया कि प्रतिबंधित मांझा जानलेवा है।
साथ ही छोटी दुकानों पर पतंग और मांझा बेचने वाले व्यापारियों को भी चेताया कि चाइनीज मांझा न बेचें। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील भी की कि यदि कहीं भी चाइनीज मांझा बिकता या उपयोग होता दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!