खबर
Top News

184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी घोटाला: कंपनी पर मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जनवरी 2026, 4:28 pm
शेयर करें:
184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी घोटाला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जी बैंक गारंटी घोटाले मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज करने के बाद ईडी ने तीर्थ गोपीकॉन ग्रुप की संपत्तियों की तलाश शुरू कर दी है, ताकि धोखाधड़ी से अर्जित संपत्तियों को अटैच किया जा सके।

ईडी ने केस अपने हाथ में लिया
इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। उसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने केस अपने हाथ में लिया है।

950 करोड़ के ठेके में फर्जीवाड़ा
जांच में सामने आया है कि जल निगम से 950 करोड़ रुपये के ठेके हासिल करने के लिए तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने कई बैंक गारंटियां जमा की थीं, जो बाद में पूरी तरह फर्जी पाई गईं।

शुरुआती दौर में कंपनी ने दावा किया था कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और ये गारंटियां किसी तीसरे पक्ष के जरिए बनवाई गई थीं। इसी आधार पर इंदौर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

फर्जी बैंक गारंटी तैयार कराई
मामला जब हाईकोर्ट जबलपुर पहुंचा, तो वहां से सीबीआई जांच के आदेश दिए गए। सीबीआई ने जब गहराई से जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ- इस पूरे फर्जीवाड़े में कंपनी खुद दोषी पाई गई और एक संगठित नेटवर्क के जरिए फर्जी बैंक गारंटी तैयार कराई जा रही थी।

गिरफ्तार हुए आरोपी
सीबीआई ने जांच के बाद कंपनी के एमडी महेशभाई कुंभानी सहित अन्य आरोपियों को सितंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। तभी से सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

454 करोड़ का हाई-प्रोफाइल सौदा भी रद्द
इसी दौरान तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने स्मार्ट सिटी इंदौर से कुक्कुट केंद्र की जमीन खरीदने का 454 करोड़ रुपये का बड़ा रियल एस्टेट सौदा किया था। यह इंदौर के सबसे महंगे सौदों में से एक माना गया, लेकिन कंपनी ने इसकी किश्तें जमा नहीं कीं।

सीबीआई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि स्मार्ट सिटी के ये प्रोजेक्ट भी फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर लिए गए थे। इंदौर में इस सौदे के लिए दी गई करीब 9 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी संदेह के घेरे में आ गई। इसके बाद स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में यह सौदा रद्द कर दिया गया।

ईडी और जल निगम, दोनों कर रहे संपत्तियों की तलाश
ईडी जहां मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ग्रुप की संपत्तियों का पता लगा रही है, वहीं जल निगम भी अपनी 184 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी राशि वसूलने के लिए सक्रिय हो गया है।

इसके लिए इंदौर जिला प्रशासन, पंजीयन विभाग और अन्य संबंधित विभागों को पत्र भेजे गए हैं। हालांकि कंपनी मूल रूप से अहमदाबाद (गुजरात) की है और फिलहाल इंदौर में इसके नाम पर बड़ी अचल संपत्ति सामने नहीं आई है।

184 करोड़ की आठ फर्जी बैंक गारंटी जांच में
ईडी इस मामले में कुल आठ बैंक गारंटियों की जांच कर रही है।
छतरपुर (गारोली डैम): 39.20 करोड़
9.80 करोड़ (दो गारंटी)
19.60 करोड़ (एक गारंटी)
सागर (मडिया डैम): 32.40 करोड़
16.20 करोड़ (एक)
8.10 करोड़ (दो)

डिंडोरी प्रोजेक्ट: 111.61 करोड़
50 करोड़
61.61 करोड़, इन सभी गारंटियों को जांच में फर्जी पाया गया है।

इन पर दर्ज हैं गंभीर धाराएं
सीबीआई ने इस मामले में महेश कुंभानी, राहुल गुप्ता, फिरोज खान, गोविंद चंद्र हंसदा, गौरव धाकड़ और तीर्थ गोपीकॉन कंपनी को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज है। इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

बैंक मैनेजरों से मिलीभगत का खुलासा
सीबीआई जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी ने कुछ बैंक मैनेजरों से सांठगांठ कर फर्जी बैंक गारंटी तैयार करवाई। इन्हीं गारंटियों के दम पर कंपनी सरकारी टेंडर हासिल करती रही और काम शुरू कर सरकार से भुगतान भी लेती रही।

भुगतान लेकर चलता रहा दोतरफा खेल
जांच में खुलासा हुआ है कि जल निगम के 950 करोड़ के ठेके में कंपनी लगभग 84 करोड़ रुपये का भुगतान भी पहले ही ले चुकी थी। यही नहीं, इंदौर, उज्जैन और छतरपुर में कई सरकारी प्रोजेक्ट इसी तरीके से लिए गए।

नगर निगम, स्मार्ट सिटी, अमृत 2.0 जैसे बड़े प्रोजेक्टों में फर्जी बैंक गारंटी के सहारे काम और भुगतान-यही इस पूरे घोटाले का मूल मॉडल बताया जा रहा है।


संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 16 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 16 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 16 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 16 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 16 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 16 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 16 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 17 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 17 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!