17.50 लाख के फर्जी करंसी पकड़ी इंदौर में चलता था सीक्रेट प्रिंट लैब: मास्टर माइंड की तलाश में लगी टीम; जल्द होगी गिरफ्तारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उज्जैन की चिमनगंज मंडी पुलिस ने नकली नोटों के जाल को तोड़ते हुए एक और बड़ा खुलासा किया है। उज्जैन पुलिस ने कल जिस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली नोट जब्त किए थे, अब उससे जुड़ी कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आ रही हैं।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी हिमांशु उर्फ चीनू (26) और दीपेश चौहान (22) सिर्फ डिलीवरी बॉय नहीं, बल्कि एक संगठित फर्जी नोट प्रिंटिंग रैकेट के सक्रिय सदस्य हैं।
दोनों के पास से बरामद 500 के नोटों की कुल कीमत 17 लाख 50 हजार रुपए है। पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि गिरोह इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के सामने श्री गंगा विहार कॉलोनी में एक फ्लैट में अत्याधुनिक प्रिंटिंग सेटअप चलाता था। वहां से पुलिस ने दबिश में नोट प्रिंटिंग मशीन, हाई सिक्योरिटी प्रिंट पेपर, प्रिंटिंग केमिकल, सुरक्षा धागा, कटर मशीन और अधूरे नकली नोटों की शीट जब्त की हैं। पुलिस का दावा है कि यह लैब लंबे समय से एक्टिव थी और शहरों में बड़ी मात्रा में फर्जी करंसी पहुंचाई जा रही थी।
10,000 रुपए का इनाम घोषित
हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी हिमांशु पहले भी इंदौर में नकली नोट प्रकरण में जेल जा चुका है। इस गैंग का तीसरा सदस्य राजेश पिता टेकचंद बरबटे अभी फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 10,000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। उसके देशभर में फैलाए नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
कैसे पकड़ी गई बड़ी खेप
5 दिसंबर को उज्जैन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक फर्जी करंसी लेकर शहर में डिलिवरी के लिए आने वाले हैं। राज रॉयल कॉलोनी और पांड्याखेड़ी रेलवे ट्रैक के पास दबिश में दोनों को पकड़ लिया गया। इन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन ये लोग पकड़े गए और तलाशी में नोटों की गडि्डयां बरामद हुईं।
दोनों आरोपियों पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने धारा 178, 179, 180 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और पुलिस का मानना है कि जल्द ही पूरे रैकेट का खुलासा हो जाएगा।
संबंधित समाचार

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!