खबर
टॉप न्यूज

150 पुलिसकर्मियों के सामने खुल गया वसूलीबाज का कच्चा चिट्ठा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

12 दिसंबर 2025, 3:37 pm
शेयर करें:
150 पुलिसकर्मियों के सामने खुल गया वसूलीबाज का कच्चा चिट्ठा

विवादित हेड कॉन्स्टेबल शैलेंद्र मीणा की नई ‘ करतूत का खुलासा’

एसीपी के ग्रुप में डला ‘रिश्वत लो-रिश्वत दो’ ऑडियो, - 20 मिनट रहा वायरल, डिलीट करने से पहले एसीपी सहित कई अधिकारियों ने सुना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की सख्ती के बावजूद हीरा नगर थाने का एक हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लो-रिश्वत दो का खेल, खेल रहा है। एडीजी रैंक के एक अधिकारी और एक टीआई का वरदस्त होने के कारण इस रसूखदार हेड कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई से अफसर बच रहे हैं।

दरअसल 19 सेकंड़ में ऐसे हुआ भ्रष्टाचार का खुलासा एसीपी के ग्रुप में जो ऑडियो डिलिट किया गया था। उसमें दो लोगों के बीच बातचीत हो रही है। इनमें से एक हेड कांस्टेबल शैलेंद्र मीणा है तो दूसरे के बारे में पता नहीं चला है। एक बात तो स्पष्ट है कि बातचीत आमने-सामने हो रही है।

इस दौरान एसीपी के ग्रुप का माइक ऑपश्न चालू रह गया और दोनों की बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड होने के साथ-साथ गलती से पोस्ट भी हो गया, जिसमें एक व्यक्ति बोल रहा है कि... रिश्वत दो और क्या... तब मीणा बोल रहा हैं... हां रिश्वत दो और क्या...। फिर दूसरा व्यक्ति बोल रहा है कि वह इशारा कर रहा है दो...। उसके साथ खड़ा व्यक्ति बोला नहीं-नहीं, अभी रखो तुम... इसपर किसी की आवाज आई...अरे।

एसीपी रूबीना मिझवानी के व्हाट्सएप ग्रुप पर रात 8:01 बजे हेड कांस्टेबल शैलेंद्र मीणा ने रिश्वतखोरी से जुड़ा ऑडियो डाल दिया। यहां 20 मिनट तक रहा, जिसे एसीपी सहित ग्रुप के 180 पुलिसकर्मियों में से 150 ने सुना। इसके बाद मचे हड़कंप से ग्रुप एडमिन घनश्याम ने ऑडियो को 8:21 बजे डिलीट कर दिया।

हालांकि पुलिस महकमे में चर्चा का बड़ा मसला बन गया। ऑडियो में शैलेंद्र मीणा की रिश्वत देने-लेने की बात स्पष्ट सुनाई दे रही है। इतना ही नहीं, रिकॉर्डिंग के अंत में वह संभवत: रुपयों का आदान-प्रदान करते भी सुनाई दे रहा है। ऑडियो रिकार्डिंग जान बूझकर नहीं बल्कि गलती से डल गई, लेकिन इससे भ्रष्ट शैलेंद्र मीणा की रिश्वतखोरी का खुलासा हो गया, जिसे अब दबाना मुश्किल हो रहा है। खास बात यह एसीपी मिझवानी ने न शैलेंद्र मीणा को तलब किया, न पूछताछ की। वहीं टीआई सुशील पटेल ने भी कोई एक्शन नहीं लिया।

एडीजी और टीआई का वरदहस्त
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ विवादित हेड कॉन्स्टेबल शैलेंद्र मीणा पर एक एडीजी रैंक के अधिकारी और एक टीआई का वरदस्त है। बाणगंगा थाने पर पदस्थ रहने के दौरान पूर्व टीआई ने थाने की गोपनीय जानकारी देने पर फटकार ही नहीं लगाई थी थाने से रवानगी देखकर लाइन अटैच कर दिया था। मीणा ने सेटिंग कर हीरा नगर थाने पर पोस्टिंग करवा ली।

खेला डबल गेम: करीब दो महीने हेड कॉन्स्टेबल कमल नागराज के पास मारपीट के मामले की जांच आई थी, जिसमें आरोपी पाल नामक फल व्यवसायी था। इसकी विजय नगर क्षेत्र में दुकान है। शैलेंद्र मीणा, कमल नागराज को लेकर फल व्यवसायी की दुकान पर पहुंचा और कमल को दोस्त बताया। कहा कमल तुझे बचा लेगा, लेकिन दो लाख रुपए लगेंगे।

दूसरे दिन फल व्यवसायी को कमल नागराज की शिकायत लेकर मीणा ने लोकायुक्त कार्यालय भेज दिया। लोकायुक्त की टीम पैसे लेते कमल को रंगे हाथों पकड़न चाहती थी, लेकिन दबिश की सूचना लीक हो गई। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास तत्काल हीरा नगर थाने पहुंचे। हेड कॉन्स्टेबल कमल नागराज से केस की डायरी ले ली और उसका मोबाइल बंद कराने के बाद जैसे-तैसे मामले को रफा-दफा किया। इसके बाद उसे थाने से हटा दिया। इस मामले में कमल नागराज की पत्नी ने थाने के विभिषणों की शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से की है।

ऑडियो को वेरीफाई कर रहे हैं...
प्रभातफेरी में ड्यूटी थी। वहां जानकारी मिली संबंधित ऑडियो ग्रुप से डिलीट किया जा चुका है। ऑडियो को वेरीफाई करवा रही हूं। - रुबीना मिझवानी, एसीपी, हीरा नगर

लाइन अटैच कर एडीसीपी को सौंपी जांच...
यदि किसी सरकारी ग्रुप में कोई गलत चीज सेंड की जाती है, जो कि सेवा नियमों के विपरित हो। चाहे पर सेंड करने वाला कोई भी हो उस पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। फिलहाल संबंधित हेड कांस्टेबल शैलेंद्र मीणा को लाइन अटैच करते हुए मामले की प्राथमिक जांच एडीसीपी रामसनेही मिश्रा को सौंपी है। उन्हें तीन दिनों में जांच और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - राजेश व्यास, (डीसीपी जोन-3)

मेरे भाई से सामान्य बात चल रही थी...
गांव में खेतों की 15 दिनों की लाइट कटी थी। मेरे भाई से इसी विषय पर सामान्य बात चल रही थी। मैं उसमें कोई गलत बात नहीं कर रहा हूं। गलती से गु्रप में पोस्ट हो गई। किसी चाहने वाले ने उसे वायरल कर दिया। - शैलेंद्र मीणा, (हेड कांस्टेबल)

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 9 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 9 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 9 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 10 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 10 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 10 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 10 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 10 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 10 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 10 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 10 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 10 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 10 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 10 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!