खबर
टॉप न्यूज

भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 150 से अधिक बीमार: 3 की मौत

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 दिसंबर 2025, 12:50 pm
शेयर करें:
भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 150 से अधिक बीमार

नगर निगम अफसरों की लापरवाही से क्षेत्र में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी

मंत्री विजयवर्गीय बोले- प्रशासन उठाएगा सभी मरीजों के इलाज का खर्च

महापौर भार्गव, मंत्री और विधायक ने मरीजों से मुलाकात कर जाने हाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की लापरवाही से भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदा व दूषित पानी पीने से अब तक 150 से अधिक लोग बीमार होकर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 4-5 दिन से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को एक ही दिन में करीब 35 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने तथा मंगलवार को 3 मरीजों की मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बीती रात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला अस्पतालों में जाकर मरीजों से मिले और उनके हालचाल जानने के साथ ही सभी का इलाज प्रशासन की ओर से करने तथा पानी दूषित होने के कारणों की जांच के निर्देश दिए।

नगर निगम जोन-4 में आने वाले भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदा व दूषित पानी पीने से बीते 5 दिन में डेढ़ सौ से अधिक लोग बीमार हुए हैं। कई लोग इलाज कराने के बाद घर भी पहुंच गए, लेकिन सोमवार को एक साथ 35 से अधिक लोगों के बीमार होने से कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव भी सक्रिय हो गए। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग व निगम का अमला क्षेत्र में पहुंचा और मरीजों को इलाज मुहैया कराया।

सभी पीड़ितों का बेहतर इलाज हो: मुख्यमंत्री
भागीरथपुरा में गंदा व दूषित पानी से लोगों के बीमार होने का मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल सभी मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही प्रशासन व निगम अफसर जागे। बताया जाता है मुख्यमंत्री के दखल देने के बाद ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की।

विजयवर्गीय ने संबंधित अस्पतालों को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज से इलाज के पैसे नहीं लिए जाएं। इलाज का खर्च प्रशासन उठाएगा। जिन्होंने पैसे जमा करा दिए हैं, उनके पैसे लौटाए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा पानी के दूषित होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। टीमें लगातार पानी के सैंपल ले रही हैं, जल्द ही खुलासा होगा।

वर्मा और त्रिवेणी अस्पताल में मरीज बढ़े: लोगों को उल्टी, दस्त और पेटदर्द की शिकायत के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें 20 से अधिक मरीज वर्मा हॉस्टिपल में, जबकि अन्य त्रिवेणी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 3 मरीजों ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बाकी मरीजों की हालत स्थिर है। रहवासियों के मुताबिक लोगों को दूषित पानी से उल्टी, लूज मोशन, बदहजमी होने का सिलसिला 24 दिसंबर से चल रहा है। इसके चलते ही लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ड्रेनेज युक्त पानी
रहवासियों का कहना है भागीरथपुरा क्षेत्र में पेयजल और सीवरेज की पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कार्य चल रहा है। इसके चलते निगम द्वारा सप्लाय पेयजल में ड्रेनेज का पानी मिल रहा है। यही कारण है कि घरों में नलों से जो दूषित पानी आया, उसे पीकर लोग बीमार हुए और हो रहे हैं।

क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कई बार गंदे व दूषित पानी की शिकायत की, लेकिन जोन-4 के अधिकारी सहित जल यंत्रालय के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इस लापरवाही का ही नतीजा लोग उल्टी-दस्त जैसी बीमारी से पीड़ित होकर भुगत रहे हैं।

टंकी के पानी की जांच
प्रशासन ने भागीरथपुरा स्थित टंकी के पानी की जांच कराई, जो पीने योग्य बताया गया। वहीं मंगलवार को महापौर भार्गव निगम अमले के साथ भागीरथपुरा पहुंचे और नई पाइप लाइन डालने के दौरान किस जगह सीवरेज पाइप लाइन फूटकर पेयजल की पाइप लाइन से मिल गई, इसकी जांच के निर्देश दिए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गंदा व दूषित पानी कहां से घरों तक पहुंचा।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
वार्ड-28, 30 और 37 में गंदे व दूषित पानी की सप्लाय को लेकर कांग्रेसियों ने निगम जोन-8 पर सोमवार सुबह सैकड़ों रहवासियों के साथ प्रदर्शन किया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे नेे निगम अफसरों की लापरवाही के चलते उक्त घटना होने का आरोप लगाया। ज्ञात रहे कि शहर में गंदा व दूषित पानी सप्लाय किए जाने का मामला एक साल से निगम अफसरों के समक्ष उठ रहा है, लेकिन अब तक निगम शहर में गंदे व दूषित पानी सप्लाय रोक पाने में सफल नहीं हुआ।

3 मरीजों ने तोड़ा दम
भागीरथपुरा में गंदा व दूषित पानी पीने से बीमार हुए 70 वर्षीय नंदलाल पाल, सीमा पति गौरीशंकर प्रजापत (50) तथा उर्मिला यादव (70) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे रहवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। इसी कारण तीन मरीज को जान गंवाना पड़ी। इधर, बताया जाता है अस्पतालों में भर्ती कुछ मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पानी उबालकर पीने की सलाह: स्वास्थ्य विभाग ने भागीरथपुरा के रहवासियों से पानी उबालकर ही पीने की सलाह दी है। प्रशासन ने अस्पतालों को निर्देश दिए कि मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए। बताया जाता है रहवासी मीना सुनहरे रविवार शाम से बीमार हैं और सोमवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दो दिन में ही 50 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। वहीं महेंद्र कैथवास और उनके बेटे दोनों बीमार हैं। महेंद्र का कहना है आसपास के लोग भी बीमार हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 14 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 14 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 14 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 14 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 14 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 15 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 15 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 15 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 15 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 15 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 15 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 15 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 15 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 15 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 15 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 15 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!