मुस्लिम डॉक्टरों ने कड़वाराम के शव को 15 घंटे तक बंधक रखा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बजरंग नगर के मजदूर कड़वाराम के शव को मांगल्या टोल नाका के पास स्थित इंदौर सिटी हास्पिटल के दो डॉक्टरों फिरोज खान और जावेद खान ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे अभा दलित महासभा के अध्यक्ष मनोज परमार ने कल रात्रि 12.30 बजे दलितों के साथ अस्पताल का घेराव किया जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया।
परिजन परेशान होते रहे लेकिन डॉक्टरों के मन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खौफ नहीं था। कोर्ट ने कहा है कि पैसा जमा न होने की स्थिति अस्पताल किसी भी शव को बंधक नहीं रख सकते। परमार ने बताया कि डॉक्टरों ने 15 घंटे तक शव को बंधक रखा था। उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय मजदूर कड़वाराम यादव का इलाज मांगल्या टोल के पास इंदौर सिटी अस्पताल में चल रहा था।
5 दिसम्बर को सुबह 9 बजे उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप था कि इलाज का पैसा पहले ही जमा करा दिया गया था, लेकिन मृत्यु के बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा 45 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। पैसा जमा न करने पर शव देने से इंकार कर दिया गया। इस पर उन्होंने उनसे संपर्क किया।
वे रात्रि 12 बजे अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन को बताया कि सुप्रीम कोर्ट और मप्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई भी निजी अस्पताल बकाया राशि के नाम पर शव को रोक नहीं सकता। लेकिन डॉ. फिरोज खान और जावेद खान ने शव देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने घेराव कर दिया।
इसके बाद उन्होंने शव परिजनों के सुपर्द किया। इसके बाद परमार शव को लेकर थाने पहुंचे और दोनों डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग कर सरकार को लाखों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है। गरीब मजदूरों से इलाज के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
उन्होंने मांग की दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जाए अन्य दलित समाज आंदोलन करेगा। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष टोनी सोलंकी, संतोष अलोने, संगीता पटौदी, सुनीता ठाकुर, पवन भावसार, दिनेश कुलपारे, रवि सोलंकी, भारत बिल्लौरे, सूरजसिंह राठौर, मोहित मेहता, राजेश बजरंगी आदि मौजूद थे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!