1451 से ज्यादा प्रत्याशियों ने दिया परिचय, 51 रिश्ते तय: कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा का सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा का अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल एयरपोर्ट रोड स्थित नृसिंह वाटिका में आयोजित किया गया। देशभर के 1451 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया। 51 रिश्ते तय हुए, तकरीबन 235 से ज्यादा रिश्तों पर चर्चा चली।
समाज अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला, प्रधानमंत्री पं.अनूप बाजपेई अन्नू और कार्यक्रम प्रभारी पं.प्रकाश बाजपेई ने बताया कि सम्मेलन में भारतीय संस्कृति और हिंदू एकता की झलक दिखी। सम्मेलन में आने वाले युवक-युवतियों और समाजजन को तिलक लगाकर भगवा दुपट्टा पहनाया गया। सम्मेलन का शुभारंभ युवतियों ने दीप प्रज्वलन करके वेद मंत्रों के बीच किया। बहुरंगी स्मारिका चयनिका 2025 का विमोचन हुआ। स्मारिका में सभी युवक-युवतियों की जानकारी प्रकाशित की गई।
मंच से जीवनसाथी को लेकर बताई पसंद
सम्मेलन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश,आंध्रप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, देहरादून, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देशभर के विभिन्न राज्यों से 1451 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से परिचय देकर जीवनसाथी को लेकर अपनी पसंद बताई। हाईटेक परिचय सम्मेलन में डॉक्टर,अधिकारी, पुलिस, इंजीनियर, मैनेजमेंट सहित अन्य युवक- युवतियों ने मंच पर आकर शिक्षा के साथ पारिवारिक स्थिति की जानकारी भी साझा की। मंच पर परिचय देने के बाद युवक-युवतियों के परिजनों ने आपस में चर्चा की। शाम 6 बजे तक 51 रिश्ते तय हुए और तकरीबन 235 से ज्यादा रिश्तों पर चर्चा चली। सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला।
200 से ज्यादा समाजजन ने संभाली व्यवस्था
सम्मेलन में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, ह्रदयेश दीक्षित, योगेंद्र महंत, रामचंद शर्मा वैदिक, पवन शर्मा, संदीप जोशी सहित अन्य अतिथि सम्मिलित हुए। सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का यह 26वां वर्ष था। सम्मेलन में देशभर के 5 हजार से अधिक समाजजन सम्मिलित हुए। सम्मेलन के लिए विभिन्न समितियों के 200 से ज्यादा समाजजन ने व्यवस्था संभाली।
जिसमें मातृशक्तियों ने भी आयोजन की व्यवस्था संभाली। पूरा परिचय सम्मेलन जीरो वेस्ट रहा। सभी अतिथियों का स्वागत सुनील अवस्थी, सुरेंद्र बाजपेई, धीरज शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, यूके दीक्षित, समृद्ध अवस्थी, विकास शुक्ला ने किया। इस अवसर पर योगेश शुक्ला, चंद्रप्रकाश दुबे, अजय दीक्षित, संजीत पांडे, पंकज तिवारी, अर्चना अवस्थी, प्रीति वाजपेई, पूनम बाजपेई सहित अन्य मौजूद थे।
संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!