खबर
टॉप न्यूज

सरकार को लगा रहा 1.32 करोड़ की चपत

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

24 नवंबर 2025, 3:57 pm
शेयर करें:
सरकार को लगा रहा 1.32 करोड़ की चपत

बेटे के साथ मिल अवैध शराब माफिया अरोरा हर साल

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
जिले में अवैध शराब का काला कारोबार जोरों से फल-फूल रहा है। जिला आबकारी अधिकारी बसंत भीते जैसे जिम्मेदार अफसर तनख्वाह के साथ दोहरी कमाई के चक्कर में ठेकेदार अशोक अरोरा उर्फ गंगा नगर वाले और उसके बेटे अरूल अरोरा के जी हुजूरिए बनकर कुर्सी पर जमे हैं।

जागरूक नागरिक धनराज चौधरी ने 2 जुलाई 2025 को पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज को शिकायत की थी, जिसमें 58 अवैध शराब दुकानों का पूरा खुलासा किया, लेकिन चार महीने बाद भी कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं हुई। इसे लेकर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की टीम पर शराब माफिया से साठगांठ के आरोप लग रहे हैं। वहीं राज्य सरकार को सालाना 1.32 करोड़ के राजस्व की चपत लगाई जा रही है।

चौधरी ने आरोप लगाए कि ठेकेदार अशोक अरोरा और बेटे अरूल अरोरा जैसे माफिया खुलेआम अवैध धंधा चला रहे हैं, जबकि वैध दुकानें तो सिर्फ 53 ही हैं। अधिकारियों की निष्क्रियता इसकी मजबूत ढाल बनी हुई है। शिकायत के साथ चौधरी ने यूएसबी में 24 अवैध दुकानों की गूगल मैप लोकेशन दी, बाकी 34 के नाम-पते पत्र में विस्तार से लिखे हैं। हैरत की बात यह कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भादवामाता मंदिर के पास भी अवैध शराब दुकान फल-फूल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बावजूद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और उनकी पूरी टीम ने अवैध शराब माफिया अरोरा पर आंखें मूंद ली हैं। धनराज चौधरी ने अरोरा के अवैध शराब करोबार के विरुद्ध आवाज उठाई और खुलासा फर्स्ट को बताया कि यह प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि खुलेआम हो रहा भ्रष्टाचार है।

अब 20 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय से सूचना-पत्र आया है, जिसमें चौधरी को 24 नवंबर को अपराह्न 3.30 बजे हाजिर होने का समन दिया गया। चार महीने बाद प्रशासन की ओर से सूचना-पत्र... साफ दिख रहा है कि यह महज खानापूर्ति है। पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज ने शिकायत कलेक्टर को भेज दी थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई के नाम पर शून्य।

चौधरी ने कहा मैं सबूतों के साथ जांच टीम का सामना करूंगा, लेकिन इतनी देरी क्यों? क्या अधिकारी माफिया अशोक अरोरा से मिले हुए हैं? नीमच सहित पूरे जिले में अवैध शराब माफिया अशोक अरोरा का जाल इतना जकड़ चुका है कि प्रशासन जानबूझकर आंखें मूंदे धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी बसंत भीते पर सीधे-सीधे आरोप हैं कि उनकी निष्क्रियता या संभावित संलिप्तता इस लूट को हवा दे रही है। विभाग के आधिकारिक दस्तावेज बताते हैं 53 वैध दुकानों से 1.32 करोड़ का राजस्व। लेकिन 58 अवैध दुकानें? सरल हिसाब से सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। ये अधिकारी सिर्फ सैलरी के लिए हैं क्या? शिकायत पर छापे क्यों नहीं मारते?

अनियमितता पाई गई तो सख्त कार्रवाई करेंगे
नीमच जिले के अपर कलेक्टर बीएस कलेश ने धनराज चौधरी द्वारा दर्ज शिकायत के संबंध में कहा कि कलेक्टर के आदेशानुसार इस मामले की जांच चल रही है। हम आबकारी विभाग और पुलिस से विस्तृत प्रतिवेदन मांगे हैं। शिकायतकर्ता धनराज चौधरी को सूचना पत्र जारी कर उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया गया है।

उनके बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। जांच पूरी पारदर्शिता से हो रही है और किसी भी प्रकार का दिखावा या देरी नहीं बरती जा रही। यदि कोई अनियमितता पाई गई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। जनता का विश्वास बनाए रखना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।

मामला प्रशासन की पूरी कार्यशैली पर कीचड़ उछाल रहा है
चौधरी ने मांग की है कि गूगल मैप वाली लोकेशन पर तत्काल टीम भेजी जाए, जिला आबकारी अधिकारी बसंत भीते समेत सभी अधिकारियों की निष्पक्ष जांच हो। दोषी पाए जाने पर नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। कलेक्टर चंद्रा, आबकारी अधिकारी भीते, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज सभी के खिलाफ यह मामला प्रशासन की पूरी कार्यशैली पर कीचड़ उछाल रहा है।

माफिया न सिर्फ अर्थव्यवस्था को चूस रहा है, बल्कि समाज में भी जहर घोल रहा है। चौधरी ने चेतावनी दी कि प्रशासन की सुस्ती जारी रही, तो यह राज्य सरकार की साख पर काला धब्बा बनेगा। प्रशासन जागे, वरना जागरूक नागरिकों द्वारा माफिया खुलासा करने का सफर अनहोनी की ओर ले जा सकता है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 1 hour ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 1 hour ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 2 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 2 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 2 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 2 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 2 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 2 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 2 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 2 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 2 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 3 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 3 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 3 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 3 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!