बाल गृह से 12 वर्षीय बच्चा फरार: मानसिक रूप से है कमजोर; छत के रास्ते दीवार फांदकर भागा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के 'बाल गृह समाज कल्याण परिसर' से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाला 12 वर्षीय गुड्डू, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, गुरुवार शाम सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकला। इस घटना के बाद से बाल गृह प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बाल गृह हीरानगर थाना क्षेत्र में स्थित है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है जब बच्चों को डिनर दिया जा रहा था। काउंटिंग के दौरान एक बच्चा कम मिलने पर कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए।
पूछताछ में पता चला कि गुड्डू छत के रास्ते बाउंड्रीवाल तक पहुँचा और सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर भाग गया। बताया जा रहा है कि यह घटना शिफ्ट चेंज के दौरान हुई, जिसका फायदा गुड्डू ने उठाया।
पुलिस की कार्रवाई
हीरानगर थाना प्रभारी (TI) सुशील पटेल के अनुसार चौकीदार रामसखी सुनहरे की शिकायत पर अपहरण का मामला (FIR) दर्ज कर लिया गया है। गुड्डू मूल रूप से रतलाम का निवासी है।
सर्च ऑपरेशन जारी
शुक्रवार दोपहर को उसे विजय नगर इलाके में देखे जाने की सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम वहां रवाना की गई है। पुलिस और बाल गृह की टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक पार्कों में गुड्डू की तलाश कर रही हैं।
संबंधित समाचार

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद

चार स्वरूपों में दिए दर्शन:राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले राजा महाकाल; श्रावण के चौथे सोमवार निकली शाही सवारी

बारिश के लिए अनोखा टोटका:ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’; ग्रामीणों ने अपनाई बरसों पुरानी परंपरा

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई:मावा और मिल्क केक की बड़ी खेप पकड़ी; सैंपल लैब भेजे

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता:बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!