‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ अभियान 11 जनवरी से: सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, नगर निगम, आईडीए व पुलिस की सहभागिता में स्वागत समिति की बैठक हुई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
23 वर्षों से लगातार गणतंत्र दिवस की बेला में ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’ की प्रवर्तक संस्था सेवा सुरभि ने इस वर्ष भी इस अभियान को व्यापक स्तर पर मनाने की कार्ययोजना बनाई है। शहर की पहचान और परंपरा बन चुके इस अभियान में शहर के अनेक प्रमुख संगठन भी भागीदार बनेंगे।
कल सुबह एबी रोड स्थित एक होटल पर आयोजित अभियान की स्वागत समिति की बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा में कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस अभियान में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और प्रयास यह भी होगा कि जिला प्रशासन शहर के नागरिकों को इस अभियान से पूरे जोश, लगन और उत्साह के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
सभी प्रमुख संगठन भी अपने–अपने स्तर पर इस अभियान के माध्यम से देश के राष्ट्र ध्वज को ऊंचा बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। रीगल तिराहे पर इंडिया गेट की प्रतिकृति की स्थापना 15 जनवरी तक हो जाएगी और अभियान का शुभारंभ 11 जनवरी से होगा। अभियान का समापन शहीद दिवस पर 30 जनवरी को होगा।
सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस उपायुक्त इंटेलीजेंस की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों को भागीदार बनाने के लिए अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंदौर उत्थान अभियान की ओर से अजीत सिंह नारंग ने दोनों संगठनों की ओर से एक–एक कार्यक्रम आयोजित करने, अमीर इंजिनियर वाला ने बोहरा समाज की ओर से समाज के बैंड की प्रस्तुति देने सहित अन्य कार्यक्रम करने, नींव कुटुंबले ने वन्दे मातरम का सामूहिक गान आयोजित करने के लिए प्रयास करने, प्रो. राजीव झालानी ने माहेश्वरी कॉलेज की ओर से एक रैली निकालने और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करने, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने, दीपक जैन टीनू ने युवाओं को साथ लेकर एक बड़ा कार्यक्रम करने, दिलीप देव ने सांवेर रोड औधोगिक क्षेत्र के कर्मचारियों को साथ लेकर सांवेर रोड पर क्षेत्रवार कार्यक्रम करने, शहरकाजी डॉ. इशरत अली ने सामाजिक समरसता पर आधारित कार्यक्रम करने का संकल्प व्यक्त किया।
यातायात जागरूकता के लिए प्रकाशित पोस्टर का विमोचन
मूकबधिर संगठन स्कीम 71 के अध्यक्ष मुरलीधर धामानी ने भी इंडिया गेट की प्रतिकृति पर मूकबधिर बच्चों को लाकर पुष्पांजलि समर्पण करने की बात कही। इस अवसर पर संस्था सेवा सुरभि द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूकता के लिए प्रकाशित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी एवं कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में राजवाड़ा से रीगल तिराहा स्थित इंडिया गेट की प्रतिकृति तक एक पैदल मार्च का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।
सारे देश में अपनी पहचान और प्रतिष्ठा अर्जित की
कलेक्टर शिवम वर्मा ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से इस अभियान को भरपूर सहयोग दिया जाएगा और शहर के आम नागरिकों से भी आग्रह किया जाएगा कि वे इस अभियान को पूरे जोश, उत्साह और लगन के साथ आत्मसात करें। शहर के विभिन्न संगठनों से भी आग्रह किया जाएगा कि वे भी राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कर्यक्रम करें।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मैं इस अभियान से प्रारंभ से ही जुड़ा हुआ हूं और आज इतने वर्षों में इस अभियान ने सारे देश में अपनी पहचान और प्रतिष्ठा अर्जित की है। इस स्थिति में हमें हरसंभव इस अभियान को सार्थक एवं सफल बनाने की जरूरत है।
जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया
जिपं सीईओ सिद्धार्थ जैन ने कहा कि स्कूली बच्चों, सहोदय स्कूलों एवं कॉलेज छात्रों सहित संगठनों के सहयोग से इसे व्यापक स्वरुप दिया जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से उपायुक्त ने रैली निकालने और हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इंदौर प्रेस क्लब की ओर से मुकेश तिवारी ने भी एक कार्यक्रम करने और स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने अभिनव कला समाज एवं प्रेस क्लब की ओर से एक-एक कार्यक्रम का आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।
संस्था ज्वाला की प्रमुख डॉ. दिव्या गुप्ता ने भी मातृशक्ति की ओर से कार्यक्रम व पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने बस्तियों में अभियान के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया। सूत्रधार संजय पटेल ने अभियान की पृष्ठभूमि बताते हुए कार्यक्रमों का विवरण दिया। स्वागत उद्बोधन कुमार सिद्धार्थ ने दिया।
अभियान की प्रस्तावना प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने रखी। इस अवसर पर समाजसेवी भरत मोदी, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, अरविन्द बागड़ी, विनीता कोठारी, मुरलीधर धामानी सहित अनेक प्रमुख संगठनों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन संजय पटेल ने किया।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!