युवाओं को जुए में फंसाने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार: इंदौर से संचालित ‘मास्टर आईडी’ का खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

इंदौर के राहुल चौरसिया की तलाश ते
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए युवाओं जुए सट्टे में फंसाकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का हाटपीपल्या पुलिस ने खुलासा किया है। ‘ऑपरेशन साइबर’ के तहत पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरे अवैध ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की ‘मास्टर आईडी’ इंदौर से संचालित की जा रही थी, जिसे राहुल चौरसिया उपलब्ध कराता था। पुलिस राहुल चौरसिया की तलाश में जुट गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग–अलग टीमें गठित की गई हैं।
हाटपीपल्या क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जाकिर पठान द्वारा युवाओं को अधिक मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा खिलाया जा रहा था, जिससे कई युवक आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुके थे।
इसी ऐप से हुए नुकसान के चलते हाटपीपल्या निवासी योगेश अग्रवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला भी पूर्व में सामने आ चुका है। जिसके चलते पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी जाकिर पठान को उठाया, फिर उसकी निशानदेही पर एक-एक कर हाटपीपल्या, धार जिले सहित अन्य जिले के कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी funrep.pro, mydgp.online और playrep.pro जैसी वेबसाइट्स के माध्यम से 24×7 ऑनलाइन सट्टा (हार–जीत) संचालित करते थे। इच्छुक लोगों से विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा कराए जाते थे और बदले में उन्हें वेबसाइट की आईडी–पासवर्ड दिए जाते थे। जमा राशि के अनुसार प्वाइंट्स मिलते थे, जिनसे ऑनलाइन गेम खेला जाता था। जीत की राशि यूपीआई के जरिए दी जाती थी, जिसमें फर्जी और ठगी से प्राप्त पैसों का उपयोग किया जाता था।
इंदौर कनेक्शन आया सामने
पूरे नेटवर्क की मास्टर आईडी राहुल चौरसिया से ली जाती थी। इसी मास्टर आईडी के तहत हाटपीपलिया और आसपास के क्षेत्रों में कई एजेंट आईडी बनाई गई थीं और युवाओं को जुए के जाल में फंसाकर भारी रकम की ठगी की गई। गिरोह का सूत्रधार इंदौर का राहुल चौरसिया है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि राहुल के पकड़े जाने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। वही खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि राहुल चौरसिया, चौरसिया बंधु नाम से शहर में फेमस हैं जो कि पूर्व में परदेशीपुरा क्षेत्र में रहता था, वर्तमान में स्कीम 136, स्कीम 78 ओर गौरी नगर अलग अलग इलाकों में रहकर अपने ठिकाने बदलता रहता है।
ये आए गिरफ्त में
मामले में पुलिस ने हरिश सोलीवाल पिता अशोक, अरुण तंवर पिता गोविंद निवासी अशोकगंज हाटपीपल्या (दोनों आईडी संचालक), जाकिर पठान पिता अय्युब , अक्षत पिता सुनिल टांडी , जितेंद्र पिता सूरज सिंह संघठ , सुनील पिता देवीलाल पंडित, सुभाष पिता सुमेर दरबार, गोलू पिता सुरेश अण्डेरिया, हाटपीपल्या, दुर्गेश श्रीराम पाटीदार कनोंदिया मंडलेश्वर, राजकुमार पिता मुरलीधर जायसवाल निवासी गधवानी जिला धार, शहजाद पिता सिराज कुरैशी निवासी पुंजापुरा ये सभी एजेंट हैं जो कि हाटपीपल्या के हरीश, अरुण से आईडी लेकर एजेंट के रूप में काम कर युवाओं को सट्टे के दलदल में फंसा रहे थे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!