10 करोड़ की साइबर ठगी में इंदौर का गैंबलर अमित अग्रवाल गिरफ्तार: बैतूल में हुई करोड़ों की ठगी में इंदौर के 3 आरोपी पकड़े जा चुके
Khulasa First
संवाददाता

अब अमित की निशानदेही पर अन्य ठगों की तलाश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बैतूल में 10 करोड़ की साइबर ठगी को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने इंदौर के एक और ठग व कुख्यात गैंबलर नंदा नगर निवासी अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। मामले में इंदौर के तीन ठग पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि बैतूल पुलिस अब अमित की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि अमित बड़े लेवल पर फर्जी खातों का उपयोग कर ठगी और गैंबलिंग की राशि उन खातों और मृतक के खातों में ट्रांसफर करवा रहा था। उससे बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
बैतूल के खेड़ी सावलीगढ़ निवासी बिसराम इवने ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि उसके जन-धन खाते में 2 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन दिख रहे हैं, जिनकी उसे बिलकुल जानकारी नहीं थी। केवायसी अपडेट कराने बैंक पहुंचा तो पहली बार उसे इसका पता चला। साइबर सेल ने जांच में पाया कि जून 2025 से अब तक उसके खाते से 1.5 करोड़ रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन हो चुका था।
टीम जब मामले की गहराई तक पहुंची तो खुलासा हुआ कि ठगों ने एक ही बैंक के 7 खातों को टारगेट करते हुए 98,495,212 की ठगी की। जिन खातों का इस्तेमाल हुआ, उनमें बिसराम इवने, नर्मदा इवने, मुकेश उइके, नितेश उइके, अमोल, चंदन के साथ मृतक राजेश बर्डे का नाम भी शामिल था।
तीन आरोपियों से ये सामान बरामद
तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर बैतूल पुलिस ने इंदौर में दो जगह दबिश देकर यहीं के राजा उर्फ आयुष चौहान (28), अंकित राजपूत (32) और नरेंद्रसिंह राजपूत (24) को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन, सिम गार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, नकद, पीओएस मशीन, 69 एटीएम जमा रसीदें, लैपटॉप, रजिस्टर, डायरी और एक्ट्रीम फाइबर राउटर जब्त किया।
बड़े लेवल पर राशि का आदान-प्रदान
मामले में बैतूल पुलिस सहित गठित एसटीएफ की टीम ने जांच शुरू की तो एक अन्य ठग अमित अग्रवाल के नाम का खुलासा हुआ, जिसे कल पुलिस ने बैतूल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि अमित बड़े लेवल पर गैंबलिंग सहित अन्य गैर तरीके से आने वाली राशि उक्त खाते में जमा करवाकर निकलवा रहा था। पूछताछ में उसने उक्त ठगी को अंजाम देने वाले कई नाम उगले।
छुड़वाने गया था, खुद पकड़ा गया
पुलिस को सूचना मिली कि अमित अग्रवाल अपना नाम केस में न उछल जाए, इसलिए ठगों को राहत और छुड़वाने की जुगाड़ में लगा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और अमित को धरदबोचा। बैतूल कोतवाली टीआई नीरज पाल के मुताबिक करोड़ों की ठगी के मामले में अमित भी आरोपी है। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!