10 साल के बेटे के सामने पिता की दर्दनाक मौत: सड़क पार करते समय कार ने उड़ा दिया युवक को
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूडिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 10 साल के बेटे के सामने पिता की मौत हो गई। पिता बेटे को घुमाने निकले थे। तेज रफ्तार कार ने उनकी जान ले ली। हादसे से बच्चा सदमे में है और किसी से बात नहीं कर रहा।
जानकारी के मुताबिक राजेश झोपटे (32) निवासी ओमेक्स सिटी बेटे आकाश को लेकर बायपास पहुंचे थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और आकाश को उस पर बैठाकर खुद सामान लेने सड़क पार करने लगे।
इसी दौरान शेरेटान होटल के पास तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इतनी भयानक थी कि राजेश करीब 20 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
बेटे ने अपनी आंखों से देखा सब कुछ: हादसे के समय 10 वर्षीय आकाश बाइक पर बैठा पिता को देख रहा था। पिता सड़क पार कर रहे थे, देखते-देखते कार ने उन्हें उड़ा दिया। हादसा देखने के बाद बच्चा सदमे में चला गया है। परिजनों का कहना है किसी से बात नहीं कर पा रहा। हादसा होते ही एक ऑटो ड्राइवर रुका और तुरंत मदद की।
कुछ देर में पुलिस की एफआरवी पहुंच गई। राजेश को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजेश मिस्त्री थे। तीन बच्चे हैं। उनके दो भाई ग्राम बेडिया (खरगोन) में रहते हैं।
परिवार कई साल पहले रोज़गार के सिलसिले में आया था।पुलिस आसपास के लोगों से कार और चालक की जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज से भी तलाश की जा रही है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके।
अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी, एमवाय अस्पताल में मौत
इधर, बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी बुधवार रात एक और दुर्घटना में युवक की जान चली गई। धीरज (29) पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम बरदरी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। धीरज मजदूरी करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!