सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में चल रहा 10% कमीशन का खेल: मरीज को इंडेक्स अस्पताल भेजने वाले डॉक्टर का 15 दिन का वेतन काटा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में आने वाले मरीजों को कमीशन के लालच में डॉक्टर व अन्य कर्मचारी निजी अस्पताल में भेज रहे हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर द्वारा एक मरीज को इंडेक्स अस्पताल भेजने का मामला सामने आया, जिस पर उसकी 15 दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए गए। यह भी खुलासा हुआ कि निजी अस्पतालों में भेजने पर संबंधित डॉक्टर-कर्मचारी को 10 प्रतिशत तक कमीशन मिलता है।
बताते हैं मरीज ने शिकायत की थी कि रातभर जमीन पर बिना इलाज के रखा और सुबह डॉक्टर ने इंडेक्स अस्पताल जाने के लिए कहा। मामले में डॉक्टर का 15 दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। सूत्रों का कहना है एक मरीज को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजने पर डॉक्टर को 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है।
यानी तीन लाख का इलाज यदि मरीज का निजी अस्पताल में हो रहा है तो डॉक्टर को 30 हजार रुपए मिलते हैं। यह खेल आयुष्मान योजना के नाम पर तेजी से चल रहा है। एमवाय अस्पताल में आने वाले मरीजों को कहा जाता है कि निजी अस्पताल में बेहतर सुविधा के साथ नि:शुल्क उपचार मिल जाएगा। सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन 10 से अधिक मरीज अधूरा इलाज करवाकर निजी अस्पताल में चले जाते हैं। इनमें से कुछ अपनी मर्जी से जाते हैं, जबकि बाकी को डॉक्टर कमीशन के चक्कर में भेज देते हैं।
मरीजों को ले जाने में एंबुलेंस गैंग भी सक्रिय
एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों के अलावा मरीजों को ले जाने में एंबुलेंस गैंग भी सक्रिय है। करीब एक वर्ष पहले मरीजों को एमवाय अस्पताल से निजी अस्पताल लेकर जाने पर एंबुलेंस गैंग का मुखिया दीपक वर्मा पकड़ाया था। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद दीपक और असलम आदि के परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।
इसमें वार्डबॉय और अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। अभी एमवाय अस्पताल परिसर में राहुल, दीपक और रामगोपाल सक्रिय हैं, जो एम्बुलेंस के जरिये मरीजों को निजी अस्पताल में ले जाते हैं, लेकिन इन पर प्रशासन की सख्ती नजर नहीं आ रही, जबकि पूर्व संभागायुक्त ने अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध लगाया था।
कई एजेंट घूमते हैं परिसर में
सूत्रों का कहना है आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने वाले कई एजेंट एमवाय अस्पताल परिसर में घूमते रहते हैं। पूर्व में भी इस तरह के लोगों को पकड़ा गया था। इन्हें मरीजों के हिसाब से निजी अस्पताल में कमीशन मिलता है। इसके लिए यह मरीजों को एमएलटी, एक्स-रे सहित अन्य जांच होने के बाद निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए लेकर चले जाते हैं। सबसे अधिक मरीज हड्डी रोग विभाग, न्यूरोसर्जरी, कैंसर, मेडिसिन विभाग आदि के होते हैं।
लामा कराने वाले मरीजों को रिव्यू किया जाएगा...
अस्पतालों में लामा रोकने के प्रयास कर रहे हैं। एक डॉक्टर पर कार्रवाई भी की है। लामा रोकने के लिए एक कमेटी भी बनाई जा रही है, जो लामा कर जाने वाले सभी मरीजों का रिव्यू करेगी। डॉ. अरविंद घनघोरिया, डीन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!