मध्य प्रदेश में डिजिटल जनगणना 1 अप्रैल से होगी: सरकार ने शुरू की तैयारियां; विभागों को दिया कड़ा अल्टीमेटम
Khulasa First
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट।
वर्ष 2027 की डिजिटल जनगणना देश के सबसे बड़े डेटा-चालित अभियानों में से एक बनने जा रही है और मप्र सरकार ने इसकी तैयारी अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी है।
राज्य मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पहली बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों को साफ तौर पर अल्टीमेटम दिया कि 31 दिसम्बर 2025 तक प्रशासनिक इकाइयों में प्रस्तावित सभी बदलाव हर हाल में पूरे किए जाएं।
सरकार की मंशा है कि डिजिटल जनगणना का पूरा अभियान बिना किसी व्यवधान, समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न हो। मुख्य सचिव जैन ने बताया कि मकान सूचीकरण और मकान गणना का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितम्बर 2026 के बीच किसी लगातार 30 दिन की अवधि में पूरा किया जाएगा। इस अवधि के निर्धारण में स्कूली परीक्षाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और मानसून जैसे कारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या गणना का मुख्य चरण पूरे देश में फरवरी 2027 में एकसाथ संचालित होगा। इसीलिए स्कूल शिक्षा विभाग को वर्ष 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर दोबारा तैयार करने और परीक्षा समय-सारिणी को जनगणना अनुकूल बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल जनगणना के लिए आवश्यक करीब 1.75 लाख प्रगणक और पर्यवेक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिये सभी विभाग मानव संसाधन का सटीक आकलन करें और समन्वित योजना तैयार करें। उन्होंने डिजिटल जनगणना की प्रमुख विशेषताओं में मोबाइल ऐप आधारित डेटा संग्रहण और वेब पोर्टल आधारित मॉनिटरिंग को खास बताया।
विभागों को समयबद्ध डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने ‘स्व-गणना’ को डिजिटल जनगणना का प्रमुख नवाचार बताते हुए कहा कि इससे प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी बनेगी।
उन्होंने जनसंपर्क विभाग को राज्यभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और यह संदेश प्रभावी ढंग से फैलाने के निर्देश दिए कि जनगणना अधिनियम की धारा 15 के तहत हर नागरिक की व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय होती है और किसी भी रूप में साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं की जा सकती।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ल ने बताया गृह विभाग राज्य में नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा और केंद्र सरकार, जनगणना निदेशालय तथा सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेगा। बैठक में प्रस्तुत प्रेजेंटेशन में डिजिटल जनगणना का विस्तृत रोडमैप साझा किया गया। यह भी बताया गया कि रतलाम, सिवनी और ग्वालियर में डिजिटल पूर्व परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं, जिससे राज्य की तैयारियों को मजबूत आधार मिला है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!